यात्रा

IRCTC लेकर आया रामलला दर्शन पैकेज, अयोध्या यात्रा अब और भी आसान

IRCTC Tour package 2025: अयोध्या यात्रा अब और भी आसान होने जा रही है क्योंकि आईआरसीटीसी ने आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको रामलला दर्शन करने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC tour package (photo: instagram)

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने ' Ram Lalla Darshan Ayodhya' नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। रामलला मंदिर के साथ ही सरयू घाट, हनुमानगढ़ी, कनक भवन की यात्रा भी आप कर सकेंगे। अयोध्या पवित्र सरयू नदी के तट पर बसा एक शहर है। भारत का प्राचीन शहर अयोध्या, जो भगवान श्री राम की जन्मभूमि और महान महाकाव्य रामायण का आधार भी है।

2 दिन और 1 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 20 सिंतबर 2025 को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6:10 बजे ट्रेन नंबर 22426 (अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस) द्वारा प्रस्थान किया जाएगा। ट्रेन में नाश्ता और दोपहर का भोजन आपको करवाया जाएगा। दोपहर 14:30 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन करें।

बाद में, सरयू घाट जाएं। शाम को रामलला मंदिर में दर्शन के लिए जाएं। रात का खाना और होटल में रात्रि विश्राम करें। अयोध्या के होटल में 1 रात्रि आवास की व्यवस्था कर दी गई है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹16170 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹10950 और ₹9700 है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹9360 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड NDR012 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9717641764,9717648888,8287930712,8287930620 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article