यात्रा

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ करें लोनावला की सैर, बेहद खास होने वाली है ट्रिप, जानें सबकुछ

IRCTC tour package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। खर्चे जैसे खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा के लिए स्पेशली इस टूर पैकेज को डिजाइन किया गया है।

Image

IRCTC Tour Package (photo-canva)

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Pune-Lonavala-Bhimashankar Jyoterling Ex Lucknow Jn नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको पुणे-लोनावाला-भीमाशंकर ज्योतर्लिंग घूमने का मौका मिल रहा है। पुणे 1892 में निर्मित भव्य आगा खान पैलेस के लिए जाना जाता है, जो अब महात्मा गांधी का स्मारक है, जिनकी अस्थियां इसी उद्यान में संरक्षित हैं। लोनावाला- मुंबई के पास पश्चिमी भारत में हरी-भरी घाटियों से घिरा एक हिल स्टेशन है। भीमाशंकर मंदिर, महाराष्ट्र के पुणे जिले में इसी नाम के गांव, भीमाशंकर में स्थित शिव को समर्पित एक हिंदू मंदिर है। यह एक प्रमुख तीर्थस्थल है और इसमें 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक स्थित है।

8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 6 अगस्त 2025 को लखनऊ जंक्शन से 1620 बजे ट्रेन नंबर 12104, कानपुर सेंट्रल से 17:55 बजे और झांसी से 21:25 बजे ट्रेन पकड़ें। रात भर की ट्रेन यात्रा होगी। गौर करने वाली बात ये है कि 6 अगस्त के अलावा भी आप अपने सहूलियत के हिसाब से किसी भी आने वाले बुधवार के दिन इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। रहने की व्यवस्था भी आपके लिए कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 56800 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹34260 और ₹27970 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹21620 है।

इस पैकेज का कोड NLR039 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287930908, 8287930902 संपर्क भी कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article