यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: एक सफर, दो देश- कम खर्च में करें मलेशिया और सिंगापुर की सैर, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour package: आईआरसीटीसी ने तमाम सुविधाओं के साथ बेहद ही आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया और सिंगापुर घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Malaysia Singapore package (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: किफायती दाम में इंटरनेशनल ट्रिप पर जाना चाहते हैं? आईआरसीटीसी ने 'MAGICAL MALAYSIA WITH SINGAPORE SENSATION EX.HYDERABAD' नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। मलेशिया और सिंगापुर दोनों ही एशिया के शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं जहां पेट्रोनास ट्विन टावर्स, बुकित बिन्तांग, बटू केव्स, बीचेस, स्काई ब्रिज, केबल कार, स्काई पार्क, लाइट शो का मजा आप ले सकते हैं।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 11 दिसंबर 2025 को शाम 7:30 बजे राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करें, मिलें और आवश्यक एयरपोर्ट औपचारिकताएं पूरी करें। हैदराबाद से रात 11:10 बजे मलेशिया के लिए उड़ान भरनी है।

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। संपूर्ण यात्रा के दौरान मलेशिया और सिंगापुर में स्थानीय टूर गाइड की सेवा भी आपको मिलेगी। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 1,56,900 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 1,29,250 और 1,29,000 रुपए तय किया गया है। 2 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 1,25,750 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड SHO1 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 8287932230, 8287932229, 8287932228, 9281030733 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article