IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने 'KOLKATA MAYAPUR TOUR' नाम से बेहद ही किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको कोलकाता घूमने का मौका मिल रहा है। पश्चिम बंगाल का खूबसूरत शहर कोलकाता रोमांच की खोज करने वाले पर्यटकों के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है क्योंकि कोलकाता में दर्शनीय स्थलों की भरमार है जहां आपको सुकून मिलेगा। सिर्फ भारत ही नहीं यह दुनिया भर के पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा स्थलों में से एक है। ब्रिटिश राज के स्थापत्य रत्न, विशाल उद्यान और ऐतिहासिक कॉलेज, विश्वविद्यालय, संग्रहालय, राष्ट्रीय पुस्तकालय, सभागार, थिएटर हॉल, बाजार, खेल स्टेडियम और गंगा घाट यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। इसके अलावा यहां कई प्रमुख तीर्थस्थल भी हैं। इसके अलावा ट्रिप के दौरान मायापुर, तीर्थ नगरी घूमने का मौका भी आपको मिल रहा है। यह जलांगी नदी और गंगा की एक सहायक नदी भागीरथी के संगम पर स्थित है। गौड़ीय वैष्णव धर्म के अनुयायी और भक्त इस क्षेत्र को आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण मानते हैं।
3 दिन और 2 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 2 अक्टूबर 2025 को कोलकाता हवाई अड्डे या हावड़ा/सियालदह/कोलकाता/शालीमार रेलवे स्टेशन पर पहुंचें। पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन करें और बाकी दिन आराम से बिताएं। रात भर कोलकाता के होटल में आपको ठहरना है। गौर करने वाली बात ये है कि 2 अक्टूबर के अलावा भी आप अपनी सहुलियत के हिसाब से किसी भी दिन के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। अगर आप डबल शेयरिंग में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति खर्चा 15000 रुपए होगा। वहीं ट्रिपल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 11700 रुपए में पड़ेगी। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 7050 है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHH136 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8595904074, 7003125197 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
