IRCTC Tour Package: कम बजट में ज्यादा से ज्यादा एक्सप्लोर करने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने 'MESMERIZING KERALA' नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको केरल घूमने का मौका मिल रहा है। मुन्नार, थेक्कडी, त्रिवेन्द्रम, कोच्चि, अलेप्पी, कुमारकोम के प्रमुख आकर्षणों के दीदार आप इस पैकेज के तहत कर सकेंगे। सोलो ट्रिप पर या परिवार के साथ जाने के लिए ये पैकेज बेस्ट है।
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 16 सितंबर 2025 को एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन या फिर कोच्चि हवाई अड्डे से आपको पिक-अप किया जाएगा और फिर होटल में आपको स्टे के लिए ले जाया जाएगा। कोच्चि के होटल में रात्रि विश्राम। ध्यान दें कि रेलवे स्टेशन या फिर एयरपोर्ट तक आपको खुद आना होगा।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकैज में ही शामिल है। सम्पूर्ण यात्रा के लिए एक विशेष AC वाहन द्वारा आपको घुमाया जाएगा। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 61,915 रुपए में पड़ेगी।
डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 32,385और 25,120 रुपए है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 11,760 रुपए तय किया गया है। इस पैकेज का कोड SEH047 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 0484 – 2382991/8287932117 संपर्क कर सकते हैं।
