IRCTC Tour Package: दोस्तों के साथ अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये आकर्षक टूर पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'INCREDIBLE LADAKH' नाम से बेहद ही किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। दर्रों की भूमि के नाम से मशहूर लद्दाख घूमने का आपको मौका मिल रहा है। लद्दाख हमेशा से ही यात्रियों की पसंदीदा जगहों में से एक रही है। इस टूर पैकेज के दौरान आप शाम वैली, लेह, नुब्रा, तुरतुक और पैंगोंग की सैर कर सकेंगे। आईआरसीटीसी लद्दाख टूर पैकेज का हिस्सा कैसे बन सकते हैं इसे यहां डिटेल में बताया गया है।
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 1 अक्टूबर 2025 को लेह हवाई अड्डे/बस स्टैंड से पिक-अप और होटल स्थानांतरण। होटल में चेक-इन। बाकी दिन आराम से होटल में बिताएं ताकि अगले दिन के लिए पूरी तरह से ढल सकें।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। अगर आप 6 के ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं तो डबल और ट्रिपल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 23190 रुपए में पड़ेगी। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 16,450 है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज का कोड NCH39 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8595930980, 7888831633, 7888831635 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
