यात्रा

IRCTC Tour Package: कम खर्च में विदेश यात्रा, बैकपैकर्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन, 7 दिन की है ट्रिप

IRCTC Tour package 2025: विदेश ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC tour package (photo: canva)

IRCTC Tour Package: कम बजट में विदेश ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने BLISSFUL BHUTAN नाम से बेहद ही आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। भूटान, जिसे 'थंडर ड्रैगन की भूमि' के नाम से जाना जाता है, अपनी असीम सुंदरता से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करता रहा है। अनछुए पहाड़ों, शांति और जीवंतता के लिए भूटान जाना जाता है जहां घुमक्कड़ लोगों के लिए बहुत कुछ है। यह यात्रा आपको मठों, खूबसूरत चोटियों, अदम्य जंगलों और अनछुए पर्वतीय रास्तों से रूबरू कराएगी।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 28 अक्टूबर 2025 को इंदौर से शाम 7:35 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरें। उतरने के बाद होटल पहुंचें। दिल्ली में चेक-इन, डिनर और रात्रि विश्राम। दिल्ली से आपको भूटान के लिए अगले दिन यात्रा करनी है। यात्रा कार्यक्रम कुछ इस प्रकार तय किया गया है- (इंदौर - दिल्ली - पारो - थिम्पू - पुनाखा - पारो - दिल्ली - इंदौर)

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पेशेवर और मैत्रीपूर्ण हिंदी और अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड आपकी मदद के लिए होगा।

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 91800 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 89000 और 88700 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 65800 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज का कोड (WBO024B)) है। ज्यादा जानकारी के लिए 0731-2522200, 8287931723, 9321901866, 9321901865 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article