यात्रा

IRCTC Tour Package: प्रकृति की गोद में एक यादगार सफर, आज ही बुक करें ये स्पेशल टूर पैकेज

IRCTC tour package 2025: आईआरसीटीसी ने बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको कुन्नूर, ऊटी घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Ooty tour package (photo credit canva)

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ कम बजट में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Chennai-Coimbatore-Ooty-Mudumalai-Chennai नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको कुन्नूर, ऊटी घूमने का मौका मिल रहा है। ऊटी, जिसे उदगमंडलम के नाम से भी जाना जाता है, हिल स्टेशनों की रानी और नीलगिरी जिले की राजधानी है। यह भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। नीलगिरी का अर्थ है नीला पर्वत। यह सुरम्य पिकनिक स्थलों का क्षेत्र है। समुद्र तल से 2,240 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, उदगमंडलम में पर्यटकों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण पर्वतीय रेल यात्रा है।

5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 28 अगस्त 2025 को ट्रेन नंबर: 12671, नीलगिरी एक्सप्रेस द्वारा चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन 21.05 बजे प्रस्थान करना है। गौर करने वाली बात ये है कि 28 अगस्त के अलावा भी आप आने वाले किसी भी गुरुवार के लिए इस किफायती टूर पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 22460 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 11730 और 8980 तय किया गया है। समय के साथ पैकेज की कीमत में बदलाव संभव है।

इस पैकेज का कोड SMR007 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287931974, 044-25332548 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article