यात्रा

IRCTC Tour Package: वियतनाम घूमने का सुनहरा मौका, 10 दिन के इस पैकेज में मिल रही हैं ढेर सारी सुविधाएं

IRCTC Vietnam Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। ये टूर पैकेज वियतनाम घूमने का है। दुनिया भर से पर्यटक यहां अद्भुत नदी डेल्टाओं, ऐतिहासिक स्मारकों, बौद्ध मठों और अद्वितीय पारंपरिक शो को देखने आते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2024: नवंबर के महीने में अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हो तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के जरिए आपको वियतनाम घुमाया जा रहा है। Vietnam jane me kitna kharcha aaega इस टूर पैकेज में हर चीज डिटेल में कवर की गई है। इस पैकेज की खास बात ये है कि कम बजट में आपको वियतनाम घूमने का मौका मिल रहा है। जहां आप अकेले या फिर दोस्तों और परिवार के साथ ट्रैवल करने का प्लान कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NLO25 है।

VIBRANT VIETNAM WITH CRUISE नाम से लॉन्च हुए इस पैकेज में हनोई, दा नांग के साथ ही आप हो ची मिन्ह सिटी की यात्रा कर सकेंगे। 10 दिन और 9 रात का ये टूर पकैज है जिसमें आपको मेकांग नदी क्रूज़, माई खे और नॉन नॉउक बीच, युद्ध अवशेष संग्रहालय, चाइनाटाउन, बिन्ह ताई मार्केट, इंडिपेंडेंस पैलेस जैसी तमाम टूरिस्ट जगहों की यात्रा करवाई जाएगी।

22 नवम्बर 2024 को काफिला लखनऊ से निकलेगा जिसमें आपको फ्लाइट से घुमाया जाएगा। 4 स्टार होटल में आपके ठहरने का इंतजाम किया गया है। इस पैकेज में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का सारा खर्चा शामिल है। ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में कवर की गई है। पूरे दौरे के दौरान आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं भी आपको मिलेंगी।

खर्चें की बात करें तो अगर आप सिंगल ट्रैवल कर रहे हैं तो सोलो ट्रिप के लिए 175500 रुपए आपको देने होंगे। डबल शेयरिंग के लिए किराया 139800 वहीं ट्रिपल शेयरिंग के लिए किराया 137500 रुपए प्रति व्यक्ति है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 118300 रुपए तय किया गया है। इस टूर पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287930922, 8287930902, 8287930922 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article