यात्रा

IRCTC Tour Package: नवंबर में कर आओ थाइलैंड की सैर, सस्ते टूर पैकेज में मिल रही हैं ढेर सारी सुविधाएं

IRCTC Thailand Tour Package: नवंबर के महीने में अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हो तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है जिसमें आप बैंकॉक और पटाया को जमकर एस्कप्लोर कर पाओगे। इस टूर पैकेज में आपको घूमने के साथ-साथ तमाम तरीके की सुविधाएं मिल रही हैं।

Image

IRCTC Tour Package 2024

IRCTC Tour Package 2024: नवंबर के महीने को खास बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने एक बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। Bangkok jane me kitna kharcha aaega इस टूर पैकेज में हर चीज डिटेल में कवर की गई है। इस पैकेज की खास बात ये है कि बिना किसी तरह की चिंता किए हुए कम बजट में आपको थाइलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज का कोड SHA11 है।

THRILLING THAILAND EX-AIZAWL नाम से लॉन्च हुए इस पैकेज में कम बजट में आप बैंकॉक के साथ ही पटाया की यात्रा कर सकेंगे। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पकैज है जिसमें आपको मरीन पार्क के साथ सफारी वर्ल्ड, गोल्डन बुद्धा और मार्बल बुद्धा के साथ आधे दिन बैंकॉक सिटी में घुमाया जाएगा। इसके अलावा पटाया में आपके लिए इस पैकेज के तहत कोरल द्वीप की यात्रा की व्यवस्था की गई है वहीं अलकज़ार शो का भी आप हिस्सा होंगे।

15 नवम्बर 2024 को काफिला गुवाहटी से निकलेगा। गुवाहाटी से कोलकाता और फिर सीधा बैंकॉक। 3 स्टार होटल में आपके ठहरने का इंतजाम किया गया है। इस पैकेज में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का सारा खर्चा शामिल है। ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में शामिल है। इस दौरे की पूरी अवधि के दौरान स्थानीय टूर गाइड आपकी सेवा में हाजिर होगा जिससे आपका घूमना आसान बनेगा।

खर्चें की बात करें तो अगर आप सिंगल ट्रैवल कर रहे हैं तो सोलो ट्रिप के लिए 65,750 रुपए आपको देने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग के लिए किराया 59,300 रुपए है। इस टूर पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8595936696, 8595936717, 8595936716 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article