टेक एंड गैजेट्स

Airtel के कई प्लान बंद होने के बाद Jio का ये रिचार्ज हुआ वायरल, 200 दिन की वैलिडिटी और 500GB डेटा

Jio Best Recharge Plan: Jio के 2025 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 200 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद करीब साढ़े छह महीने तक नंबर एक्टिव रखने की चिंता कम हो जाती है। इसकी कीमत को 200 दिनों के हिसाब से देखें तो यह करीब 10 रुपये प्रतिदिन बैठती है।

Image

500GB डेटा का मिलता है बड़ा पैकेज

टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में Airtel ने कई रिचार्ज प्लान बंद किए हैं, जिसके बाद लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा वाले प्लान की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए विकल्प सीमित हुए हैं। इसी बीच Reliance Jio का 2025 रुपये वाला प्रीपेड प्लान वायरल हो रहा है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 200 दिनों की वैलिडिटी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में यह 200 दिन की वैलिडिटी वाला अकेला प्रीपेड प्लान है।

200 दिनों तक बार-बार रिचार्ज की जरूरत नहीं

Jio के 2025 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 200 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद करीब साढ़े छह महीने तक नंबर एक्टिव रखने की चिंता कम हो जाती है। इसकी कीमत को 200 दिनों के हिसाब से देखें तो यह करीब 10 रुपये प्रतिदिन बैठती है। लंबे समय तक एक ही नंबर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान उपयोगी हो सकता है।

500GB डेटा का मिलता है बड़ा पैकेज

इस प्लान में कुल 500GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। कंपनी इसे रोजाना 2.5GB डेटा के हिसाब से उपलब्ध कराती है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। यानी रोजाना वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन क्लास और दूसरे इंटरनेट काम करने वाले यूजर्स को पर्याप्त डेटा मिल सकता है। इसके साथ हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है, जिससे यूजर्स को कॉलिंग के लिए अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती।

यूजर्स को मिलेगा Unlimited 5G

Jio के इस प्लान में पात्र ग्राहकों को Unlimited 5G Data का लाभ भी मिलता है, हालांकि इसके लिए यूजर के पास 5G सपोर्टेड डिवाइस और Jio का 5G नेटवर्क उपलब्ध होना जरूरी है। यानी जहां 5G कनेक्टिविटी उपलब्ध है, वहां योग्य ग्राहक डेली 2.5GB लिमिट के अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

JioHotstar और JioAICloud का भी फायदा

2025 रुपये वाले प्लान में सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि कई डिजिटल बेनिफिट्स भी शामिल हैं। यूजर्स को JioHotstar Mobile+ Hollywood subscription और JioAICloud में 50GB फ्री स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा कंपनी Google Gemini का 18 महीने का Pro Plan भी ऑफर कर रही है, जिसकी बताई गई वैल्यू 35,100 रुपये है। इस ऑफर में 5,000GB क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana और अन्य फीचर्स शामिल हैं।

Gemini ऑफर के लिए जरूरी है ये शर्त

Google Gemini वाले ऑफर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को कुछ शर्तों का ध्यान रखना होगा। ऑफर की पूरी अवधि में 349 रुपये या उससे ज्यादा का Unlimited 5G प्लान एक्टिव रखना जरूरी है। वहीं JioHotstar का सब्सक्रिप्शन जारी रखने के लिए मौजूदा प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के 48 घंटे के भीतर पात्र प्लान से दोबारा रिचार्ज करना होगा।

कुल मिलाकर, Airtel के कई प्लान बंद होने के बीच Jio का 2025 रुपये वाला प्लान लंबी वैलिडिटी, बड़ा डेटा पैकेज, अनलिमिटेड 5G और OTT व AI बेनिफिट्स के कारण उन यूजर्स के लिए एक विकल्प बन सकता है जो लंबे समय के लिए एक ही रिचार्ज में ज्यादा सुविधाएं चाहते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article