दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने बुधवार को अपनी नई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बड़ा फैसला लिया। देश के अलग-अलग हिस्सों से कुल 330 सदस्यों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पद के लिए अरविंद केजरीवाल के नाम पर सर्वसम्मति बनी। साथ ही संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी की आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा हुई। पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव चुना गया, जबकि ND गुप्ता कोषाध्यक्ष बने रहेंगे। बैठक में 23 सदस्यों वाली नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
जानकारी के मुताबिक, बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पद के लिए अरविंद केजरीवाल के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। इसके साथ ही संगठन की मौजूदा व्यवस्था में भी निरंतरता रखी गई है। पंकज गुप्ता को दोबारा राष्ट्रीय सचिव और एनडी गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी ने अपने शीर्ष संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करते हुए 23 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन भी किया। यह कार्यकारिणी पार्टी के महत्वपूर्ण फैसलों और संगठन से जुड़े कामकाज को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएगी। राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से अरविंद केजरीवाल को दोबारा राष्ट्रीय संयोजक चुने जाने पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
