यात्रा

IRCTC Tour Package: त्योहारी सीजन में घूम आओ विदेश, बैंकॉक घूमने के लिए खर्च करने होंगे केवल इतने रुपए; रहना-खाना फ्री

IRCTC Thailand Tour Package: दिवाली के इस खास मौके पर आईआरसीटीसी लेकर आया है बेहद ही सस्ता और शानदार टूर पैकेज जिसके तहत आपको विदेश घूमने का मौका मिलेगा। थाईलैंड के इस टूर पैकेज में जो जयपुर से शुरू होगा आपको बैंकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। बुकिंग से जुड़ी सारी जानकारी आप इस लेख के माध्यम से जान सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2024, Bangkok and Pattaya: आईआरसीटीसी आपके लिए बेहद ही शानदार और कम बजट का पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत आपको बजट की ज्यादा चिंता किए बिना बैंकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। यह पैकेज पर्यटकों को सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क, चाओफ्राया रिवर क्रूज़ राइड, बैंकॉक पटाया के मंदिर और सिटी टूर (मार्बल टेम्पल + गोल्डन बुद्धा), कोरल आइलैंड टूर, अलकज़ार शो देखने का अवसर प्रदान करवाएगा। प्रकृति और आधुनिकता के मिश्रण के साथ आप थाईलैंड की शानदार यात्रा कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए इस टूर पैकेज का नाम EXOTIC THAILAND EX JAIPUR (NJO05) है। ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आपको 3 स्टार होटल में ठहरने, गाइड से लेकर खाने-पीने तक तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। इस टूर पैकेज के लिए काफिला 3 नवम्बर को जयपुर से निकलेगा।

अगर आप अकेले बैंकॉक और पटाया घूमना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 62540 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ ट्रैवल करने पर प्रति व्यक्ति 54480 रुपये किराया होगा। ट्रिपल शेयरिंग के लिए किराया 54480 रुपए तय किया गया है। अगर आप के साथ कोई बच्चा ट्रैवल कर रहा है और उसे बेड की भी आवश्यकता है तो आपको 50975 रुपए देने होंगे।

इस टूर पैकेज की बुकिंग करने के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ विकल्प पर क्लिक करके करके सीधे बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8595930997, 9001094705, 8595930996 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 19:30 बजे आपको रिपोर्ट करना होगा। आईआरसीटीसी प्रतिनिधि द्वारा ब्रीफिंग और यात्रा से जुड़ी सारी जानकारी आपको दी जाएगी। एयरलाइन काउंटर पर चेक इन औपचारिकताओं के बाद जयपुर से बैंकॉक के लिए उड़ान भरी जाएगी।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article