यात्रा

IRCTC Tour Package: केवल इतने खर्च में घूम आओ असम-मेघालय, आईआरसीटीसी का शानदार टूर पैकेज; जानिए पूरी डिटेल

Assam and Meghalaya Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया है बेहद ही सस्ता और शानदार टूर पैकेज जिसके तहत आपको कम पैसों में असम-मेघालय की शानदार वादियां देखने का मौका मिलेगा। इस पैकेज में रहने से लेकर खाने तक का खर्चा शामिल है। ऐसे में आपको बुकिंग करते समय किसी भी तरह की चिंता की कोई जरूरत नहीं होगी।

Image

Assam and Meghalaya tour package

IRCTC Tour Package 2024, Travel Tips: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार और कम बजट का पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत आपको असम और मेघालय में छुट्टियां बिताने के साथ-साथ एक ही समय में इतिहास, संस्कृति और प्रकृति का एक मादक मिश्रण देखने को मिलेगा। यहां का आध्यात्मिक माहौल, पवित्र नदी और उत्साही संस्कृति हमेशा से ही आकर्षण का मुख्य बिंदु रही है। ऐसे में इस पैकेज के तहत आप यहां का मानसून, समृद्ध पारंपरिक त्योहार और नाटकीय भूभाग जैसी चीजों का दीदार कर सकेंगे।

WMA55 है पैकेज का कोड: आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए इस टूर पैकेज का नाम ASSAM AND MEGHALAYA (WMA55) है। ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आपको होटल में ठहरने से लेकर खाने तक तमाम सुविधाएं दी जाएंगी। इस पैकेज में कैब सेवा और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। इस टूर पैकेज की शुरुआत 3 नवम्बर से होने वाली है।

हर जरूरत का रखा गया है ध्यान: इस पैकेज की बुकिंग के बाद आपको बिल्कुल भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस टूर पैकेज में यात्रियों की हर जरूरत का ध्यान रखा गया है। इस टूर पैकेज में चेरापूंजी, गुवाहाटी, काजीरंगा, मावलिनॉन्ग, शिलांग की दूरी को कवर किया जाएगा। ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था के साथ ही घूमने के लिए कैब होगी। नाश्ता और खाना भी इस पैकेज में शामिल है।

इस पैकेज के लिए इतना है किराया: अगर आप सोलो ट्रैवलर हैं और अकेले यात्रा करने के इच्छुक हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 93300 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ ट्रैवल करने पर प्रति व्यक्ति 64000 रुपये किराया होगा। ट्रिपल शेयरिंग के लिए किराया 58000 रुपए तय किया गया है। इस टूर पैकेज की बुकिंग करने के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ विकल्प पर क्लिक करके करके सीधे बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 411001, 416001 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article