यात्रा

IRCTC Package: क्रिसमस में घूम आओ बुर्ज-खलीफा और अबू धाबी, रहने खाने की नो टेंशन

Dubai Tour Package: क्रिसमस को स्पेशल बनाने के लिए विदेश घूमने का प्लान कर रहे हो तो भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आई है। इस पैकेज की खास बात ये है कि रहने खाने से लेकर आप ठहरने तक का खर्चा सभी इस पैकेज में शामिल है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2024: क्रिसमस में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हो तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको अबू धाबी और दुबई की शानदार यात्रा करवाई जाएगी। क्रिसमस में घूमने के लिए कहां जाएं? Dubai jane me kitna kharcha aaega? इस आर्टिकल के माध्यम से आपकी सारी शंका दूर होगी और आपको पैकेज से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी। इस टूर पैकेज से जुड़ी सारी जानकारी जानने के बाद आप अकेले, दोस्तों या फिर परिवार के साथ ट्रैवल कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WMO012 है।

5 दिन और 4 रात का है टूर पैकेज: आईआरसीटीसी ने CHRISTMAS SPECIAL DAZZLING DUBAI WITH ABU DHABI EX-MUMBAI नाम से इस पैकेज को लॉन्च किया है। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पकैज है जिसमें आपको मिरेकल गार्डन, दुबई मॉल, बुर्ज-अल-खलीफा, रेगिस्तानी सफारी शिविर, BAPS हिंदू मंदिर, शेख जायद मस्जिद का टूर करवाया जाएगा।

पैकेज में शामिल है तमाम सुविधाएं: क्रिसमस से ठीक पहले 23 दिसंबर 2024 को काफिला मुंबई एयरपोर्ट से रवाना होगा। एयर अरबिया द्वारा मुंबई-शारजाह-मुंबई से रिटर्न टिकट भी आपका बुक रहेगा। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। इस पैकेज में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का सारा खर्चा शामिल है। ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज कवर है।

इतना होगा पैकेज का किराया: अगर आप सिंगल ट्रैवल कर रहे हैं तो सोलो ट्रिप के लिए 123990 रुपए आपको देने होंगे। डबल शेयरिंग के लिए किराया 104900 वहीं ट्रिपल शेयरिंग के लिए किराया 102100 रुपए प्रति व्यक्ति है। 2 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 99400 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8287931625, 9321901805, 7021091258 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article