यात्रा

IRCTC: नवंबर में पड़ोसी देश श्रीलंका घूमने का बनाएं प्लान, जानें कितना आएगा खर्च

IRCTC Tour Package 2024: 5 रात और 6 दिन के टूर पैकेज में आपके पास संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना-जाने वाला अद्वितीय पर्यटन स्थल श्रीलंका घूमने का मौका है। आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है जिसके तहत आपको कोलंबो, दांबुला, कैंडी, नुवारेलिया घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं पर एक नजर-

Image

IRCTC Sri Lanka Tour Package

IRCTC Sri Lanka Tour Package 2024: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आई है। आईआरसीटीसी के इस इंटरनेशनल टूर पैकेज के तहत आप अकेले या परिवार के साथ कम बजट में विदेश यात्रा कर सकते हैं। हमेशा से ही घूमने के लिए नई-नई जगह की तलाश करने वालों के लिए पड़ोसी मुल्क श्रीलंका किसी जन्नत से कम नहीं है। ऐसे में इस इंटरनेशनल टूर पैकेज के तहत आपको कई नई-नई और प्राचीन जगह देखने का मौका मिलने वाला है।

आईआरसीटीसी ने SRI LANKA RAMAYANA YATRA WITH SHANKARI DEVI SHAKTHI PEETH EX HYDERABAD के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। 6 दिन और 5 रात का के इस टूर पैकेज का कोड SHO10 है। इस पैकेज में कोलंबो, दांबुला, कैंडी, नुवारेलिया की शानदार जगहों को आपको घुमाया जाएगा।

28 नवम्बर 2024 को हैदराबाद से फ्लाइट नंबर 6E-1181 कोलंबो के लिए उड़ान भरी जाएगी। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। लक्ष्मी नारायण मंदिर, कैंडी शहर का दौरा, सांस्कृतिक शो, गौतम बुद्ध का मंदिर, रामबोड़ा हनुमान मंदिर, सीता अम्मन मंदिर, अशोक वाटिका उद्यान का दौरा करवाना इस पैकेज में शामिल है।

खर्चे की बात करें तो अगर आप अकेले इस टूर पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको 83,170 रुपए देने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 68,420 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में किराया 67,480 रुपए तय किया गया है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8287932230, 8287932229, 8287932228 इन नंबरों पर आप कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article