आखिर क्यों पैसा बहाकर मालदीव ही जाते हैं बॉलीवुड स्टार्स, 99% लोगों को नहीं होगा पता

Bollywood in Maldives: मायानगरी मुंबई से बालीवुड स्टार्स को अक्सर मालदीव की यात्रा करते हुए देखा जाता है। पलक तिवारी, हिना खान, तारा सुतारिया, दिशा पाटनी चिलआउट करने के लिए मालदीव ट्रैवल करती हैं। मालदीव जाने के पीछे ये कारण हो सकता है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Nov 16 2024, 13:22 IST
मालदीव में बालीवुड स्टार्सImage Credit : Facebook01 / 06

मालदीव में बालीवुड स्टार्स

तारा सुतारिया से लेकर पलक तिवारी को ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स चिलआउट करने के लिए मालदीव का रुख करते हैं। आखिर क्यों सेलिब्रिटी मालदीव को इतना ज्यादा पसंद करते हैं इसके पीछे के कारण को डिटेल में समझते हैं।

भारत से करीबImage Credit : Facebook02 / 06

भारत से करीब

मालदीव अन्य किसी भी खूबसूरत देश के मुकाबले भारत के बेहद पास स्थित है। भारत से मालदीव की दूरी लगभग 2 हजार किलोमीटर है जहां फ्लाइट से 4 घंटे में पहुंचा जा सकता है।

रोमांटिक ड्रीम आइलैंडImage Credit : Facebook03 / 06

रोमांटिक ड्रीम आइलैंड

समुद्र का नीला पानी और सफेद रेत मालदीव को एक रोमांटिक ड्रीम आइलैंड बनाता है। स्कूबा डाइविंग, वॉटर स्पोर्ट्स के अलावा यहां अंडरवॉटर एक्टिविटी भी काफी फेमस हैं।

कम भीड़भाड़Image Credit : Facebook04 / 06

कम भीड़भाड़

कम भीड़भाड़ होने की वजह से ज्यादातर सेलेब्स को यहां पर दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है। यहां कई प्राइवेट रिसॉर्ट्स हैं जो आराम देने के साथ ही गोपनियता भी बनाए रखते हैं।

वीजा ऑन अराइवलImage Credit : Facebook05 / 06

वीजा ऑन अराइवल

मालदीव जाने के लिए पहले से वीजा के लिए अप्लाई करने की जरूरत नहीं होती है। सिर्फ पासपोर्ट लेकर मालदीव जाएं और वहां पहुंचकर आपको आसानी से वीजा मिल जाएगा।

मुंबई से करीबImage Credit : Facebook06 / 06

मुंबई से करीब

मुंबई से करीब होने की वजह से भी मालदीव सेलेब्स की फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। मुंबई से मालदीव की राजधानी माले के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!