शहर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और Ganga Expressway को जोड़ेगा ये 93 किमी लंबा एक्सप्रेसवे, जानें कहां बनेगा

Farrukhabad Link Expressway: उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित एक नया एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ेगा। लगभग 92 किमी लंबे इस कॉरिडोर से कई जिलों को बेहतरीन कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

Image

यूपी में बनेगा एक और एक्सप्रेसवे

Farrukhabad Link Expressway: उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, Ganga Expressway, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जैसे कई बड़े-बड़े रोड प्रोजेक्ट शुरू हो चुके हैं। अब राज्य के एक्सप्रेसवे नेटवर्क को विस्तार देने की दिशा में एक और अहम कड़ी को जोड़े जाने की तैयारी है। इसके तहत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को सीधे गंगा एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट किया जाएगा। UPEIDA के इस प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे का नाम फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे होगा। लगभग 93 किमी लंबा यह प्रस्तावित रूट 6 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से शुरू होकर यह प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे हरदोई के पास गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस लिंक एक्सप्रेसवे के बन जाने से इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद और हरदोई के साथ ही आसपास के इलाकों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

दो बड़े एक्सप्रेसवे होंगे आपस में कनेक्ट

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा फायदा यही होगा कि यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे के बीच सीधा लिंक तैयार करेगा। इससे पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के बीच सड़क संपर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ और प्रयागराज को जोड़कर पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कनेक्टिविटी देता है, जबकि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे दोनों ऐतिहासिक शहरों को जोड़ता है।

जमीन अधिग्रहण पर जोर

इस लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है। इसमें बचा हुआ काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए कुल 27 गांवों की 24 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जमीन खरीद का काफी काम पहले ही पूरा कर लिया गया है।

ये होगा नए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का रूट

ये होगा नए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का रूट

इन गांवों में होगा जमीन अधिग्रहण

जमीन अधिग्रहण का यह कार्य इसी साल अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है। इसके बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले इस प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ा जाएगा। भोगांव तहसील के तहत आने वाले दुर्जनपुर, हाजीपुर बरा, अकबरपुर बिकू, बहरामऊ, मुड़ई, हुसैनपुर, कमालपुर महमूदिया, बहदीनपुर, रामनगरिया, चनेपुर, छबीलेपुर और घूमसपुर गांवों की जमीनों का अधिग्रहण होना है।

किशनी तहसील के नगला गवे, नगला पांडेय, नगला बले, नगला कले, तरिहा, महोली शमशेरगंज, कैथपुर, सींगपुर, धमियापुर, टोडरपुर, अहमलपुर, शिवसिंहपुर, रठेह और ख्वाजापुर गांवों की जमीन भी इस एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए ली जाएगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article