एजुकेशन

SSC JHT 2026: नोएडा केंद्र पर रद्द हुई परीक्षा अब 13 सितंबर को, जानें कब जारी होंगे नए एडमिट कार्ड

SSC JHT 2026: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नोएडा के परीक्षा केंद्र में आयोजित जेएचटी परीक्षा में आई तकनीकी दिक्कतों के कारण परीक्षा रद्द हो गई है। अब छात्र अपने नए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं।

Image

SSC JHT 2026 (Photo - AI)

SSC JHT 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा नोएडा के परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) परीक्षा 2026 तकनीकी खराबी के कारण स्थगित कर दी गई है। एसएससी द्वारा परीक्षा को रद्द करने की घोषणा के साथ नई तिथि का ऐलान किया गया है। परीक्षा की नई तिथियों के घोषणा के साथ आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रभावित छात्रों के लिए दोबारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा के नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही छात्रों की निगाहें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हुई है।

बता दें कि जेएचटी परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर को किया गया था। लेकिन परीक्षा तकनीकी बाधाओं के चलते समय पर शुरू नहीं हो सकी, जिसके बाद प्रभावित केंद्र के लिए परीक्षा को टालना पड़ा था। आयोग ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि संबंधित अभ्यर्थियों के लिए री-एग्जाम का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा। इसके साथ ही बता दें कि 13 सितंबर यानी रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए नए हॉल टिकट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे।

13 सितंबर को होगा री-एग्जाम

8 सितंबर को परीक्षा न दे पाने वाले सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आयोग नई तिथियों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक तौर पर जारी सूचना के आधार पर बता दें कि अब परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

जैसा की हमने आपको बताया कि परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को किया जाना है। इसके अनुसार, माना जा रहा है कि परीक्षा से करीब 3 से 4 दिन पहले यानी 10 या 11 सितंबर को आयोग द्वारा छात्रों के नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

स्टेप 1 - एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल करके लॉगिन करें।

स्टेप 4 - अब, दिए गए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना है।

स्टेप 5 - उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट लें।

नोट - एडमिट कार्ड में परीक्षा का नया समय, रिपोर्टिंग टाइम और संशोधित केंद्र संबंधी विवरण उपलब्ध रहेगा। बता दें कि पुराने एडमिट कार्ड मान्य नहीं है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एंट्री जारी नए एडमिट कार्ड के आधार पर ही मिलेगी।

नोएडा सेंटर पर क्या हुआ था?

SSC JHT 2026 की परीक्षा 8 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे की शिफ्ट में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उस दौरान नोएडा के सेक्टर 155 स्थित 'आदर्श एग्जामिनेशन सेंटर' (Adarsh Examination Centre) में अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तय समय पर पहुंचे अभ्यर्थियों को काफी देर तक सर्वर व सिस्टम से जुड़ी दिक्कतों के कारण इंतजार करना पड़ा। समस्या हल न होने पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई। इस स्थिति को देखते हुए आयोग ने इस केंद्र पर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया और साथ ही नई डेट पर परीक्षा दोबारा आयोजित करने की जानकारी भी दी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article