यात्रा

मां कामाख्या के दर्शन का सुनहरा मौका, IRCTC ने बनाया धार्मिक यात्रा के लिए खास टूर पैकेज

IRCTC Tour Package : यदि आप अपनी अगली यात्रा की योजना में किसी धार्मिक स्थान के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC ने आपके लिए एक खास पैकेज लॉन्च किया है। जी हां आज हम आपको असम के लिए तैयार किए गए एक खास टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package : IRCTC ने माँ कामाख्या देवी के दर्शन के लिए एक विशेष टूर पैकेज शुरू किया है। इस पैकेज के तहत असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर तक यात्रा, रहने-खाने, ठहरने की व्यवस्था और स्थानीय गाइड/ट्रांसपोर्ट का प्रावधान भी शामिल किया है। यह पैकेज उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा जो खुद यात्रा-पर्यटन की सभी व्यवस्था नहीं कर सकते हैं। बल्कि इसकी जगह वह आराम-सहज तरीके से मां के दर्शन करना चाहते हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज की डिटेल्स...

पैकेज की डिटेल्स

माँ कामाख्या देवी के दर्शन के लिए खास तौर पर तैयार किए इस टूर पैकेज का नाम DIVYA MAA KAMAKHYA DARSHAN TOUR EX-GUWAHATI रखा गया है। जिसका कोड EGH044 तय किया गया है। इस पैकेज का सफर गुवाहाटी शहर से शुरू होगा, जिसमें आपको मां कामाख्या का दर्शन कराया जाएगा। 1 रात और 2 दिन का ये टूर पैकेज श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास है। इस पैकेज से आप रोजाना मां कामाख्या के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

कितना होगा खर्चा?

मां कामाख्या के दर्शन के लिए IRCTC ने खास तैयार किए इस टूर पैकेज से अकेले सफर करने पर आपको 12950 रुपए रुपए खर्च करने होंगे। जबकि दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका खर्च 7000 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। वहीं तीन लोगों के साथ भी आपको 7000 रुपए प्रति का खर्चा करना होगा। वहीं 5-11 साल के बच्चे को साथ लाने के लिए आपको 6200 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 2-4 साल के बच्चे के लिए ये खर्चा 1270 रुपए का होगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article