यात्रा

नवंबर की ठंड में पाएं आध्यात्मिक गर्माहट! जानें कैसे बनाएं मथुरा-वृंदावन घूमने का प्लान, जानें दर्शन की पूरी जानकारी

Mathura Vrindavan Winter Travel Guide : दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए आध्यात्मिक यात्रा के लिए सबसे उपयुक्त स्थान यदि कोई है तो वह भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन है। यदि इस नवंबर के महीने में आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए मथुरा-वृंदावन का ट्रिप बेस्ट हो सकता है। आइए जानते हैं इस ट्रिप की पूरी जानकारी...

Image

Mathura Vrindavan travel guide

Mathura Vrindavan Winter Travel Guide : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित मथुरा-वृंदावन सिर्फ भगवान कृष्ण-लीलाओं की पवित्र भूमि नहीं बल्कि एक ऐसा दिव्य स्थान है, जहाँ हर गली, हर मंदिर, हर कोना कृष्ण भक्ति की गूंज सुनाता है। वहीं बात करें खासकर सर्दियों के मौसम (अक्टूबर-मार्च) की तो इस समय यहां का मौसम सुहावना रहता है। इसलिए इस मौसम में मथुरा-वृंदावन की यात्रा करना सुविधाजनक और आनंददायक है। यदि आप जल्दी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको मथुरा-वृंदावन का पूरा ट्रैवल प्लान जान लेना चाहिए।

कैसे पहुंचें मथुरा-वृंदावन?

यदि आप दिल्ली या आसपास के इलाके में रहते हैं, तो मथुरा-वृंदावन तक पहुंचने का सफर बेहद आसान है। दिल्ली से मथुरा जंक्शन के लिए लगातार ट्रेन उपलब्ध हैं। जहां से वृन्दावन की दूरी महज 10-12 किलोमीटर है। वहीं सड़क मार्ग से मथुरा जाने के लिए आप यमुना एक्सप्रेस वे का सहारा ले सकते हैं। जबकि मथुरा के निकटतम हवाई अड्डा आगरा है, जो कि मथुरा से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर है।

मंदिर दर्शन का क्रम

सुबह:

  • सबसे पहले आप दिन की शुरुआत में बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती और दर्शन करें।
  • इसके बाद आप राधा रमण मंदिर और राधा दामोदर मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।

दोपहर:

  • दोपहर के समय आप इस्कॉन मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यहां आपको कृष्ण मूर्ति का अद्भुत नजारा दिखेगा।
  • दिन के समय आप मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। जिसके बाद आप यमुना किनारे विश्राम घाट पर नौका विहार कर सकते हैं।

शाम:

  • शाम के समय प्रेम मंदिर का भ्रमण करें। यहां संगमरमर की नक्काशी और गजब की लाइटिंग आपके मन को मोह लेती है।
  • शाम के समय यमुना घाट पर दीपदान करें, यह दिव्य अनुभव आपके मन को सुकून देने वाला होता है।

ठहरने और खाने की व्यवस्था

मथुरा और वृंदावन दोनों ही जगह आपको रहने और खाने के अनेक विकल्प मौजूद हैं। यहां आपको सामान्य धर्मशालाओं से लेकर लग्जरी होटल्स तक आसानी से मिल जाएंगे। जहां आप अपने रहने से लेकर खाने तक का पूरा इंतजाम कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article