यात्रा

IRCTC Tour Package: साउथ कोरिया की जादुई दुनिया को करें एक्सप्लोर, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour package 2025: साउथ कोरिया भारतीय पर्यटकों के बीच पॉपुलर ट्रैवल डेस्टिनेशन है। ऐसे में अगर आप भी विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको साउथ कोरिया घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

Image

South Korea tour package (photo: canva)

IRCTC Tour Package: साउथ कोरिया घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने 'LOVELY SEOUL WITH NAMI ISLAND' नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया घूमने का मौका मिल रहा है। नामी द्वीप की सैर भी आपको इस पैकेज के तहत करवाई जाएगी। पेटिट फ्रांस, नामी द्वीप पर स्थित एक छोटा सा फ्रांसीसी शैली का गांव भी आप घूम सकेंगे। यह गांव उस जगह के लिए प्रसिद्ध है जहां लोकप्रिय कोरियाई नाटक 'विंटर सोनाटा' फिल्माया गया था। इस गांव को शूटिंग के दौरान जैसा था वैसा ही संरक्षित रखा गया है और अब यह उन पर्यटकों के लिए खुला है जो यह देखना चाहते हैं कि उनके पसंदीदा शो कहां फिल्माया गया था।

5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 13 अक्टूबर 2025 को इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद होटल में स्थानांतरित होकर चेक-इन करना है। (मानक चेक-इन समय 14:00-15:00 बजे)। इसके बाद शाम को, सियोल घूमने के लिए आप जा सकते हैं और सियोल में रात्रि विश्राम की व्यवस्था है।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकैज में ही शामिल है आपको अगल से खर्चा करने की जरूरत नहीं है। अगर आप 4 से 6 के ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹ 175000 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹145000 और ₹120000 है। 2 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹85000 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड SMOH2 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9003140680, 9003140682, 8287931977 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article