IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी ने आपके लिए 7 दिन का बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। अगर आप 15 अगस्त की छुट्टियों में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद स्पेशल होने वाला है। 14 अगस्त की रात 10:15 बजे चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आपकी फ्लाइट मलेशिया के लिए रवाना होगी। यहीं से आपकी सिंगापुर और मलेशिया की शानदार विदेश यात्रा की शुरुआत होगी।
दिन 1 और दिन 2 का प्लान
सुबह 4:45 बजे कुआलालंपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इमिग्रेशन और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद स्थानीय प्रतिनिधि आपका स्वागत करेंगे और होटल तक पहुंचाएंगे। होटल में अर्ली चेक-इन और नाश्ते की सुविधा मिलेगी, जिससे आप थोड़ा आराम कर सकेंगे। दोपहर के भोजन के बाद दुनिया की सबसे प्रसिद्ध इमारतों में से एक पेट्रोनास ट्विन टावर्स देखने जाएंगे। यहां घूमने और यादगार तस्वीरें लेने के बाद रात का खाना खाकर होटल लौटेंगे।
दूसरे दिन सुबह नाश्ते के बाद कुआलालंपुर शहर घूमने निकलेंगे। इस दौरान इंडिपेंडेंस स्क्वायर, किंग्स पैलेस और नेशनल मॉन्यूमेंट जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को देखेंगे। इसके बाद चॉकलेट की होलसेल शॉप पर भी रुकने का मौका मिलेगा। दोपहर का भोजन भारतीय रेस्टोरेंट में करने के बाद खूबसूरत और आधुनिक शहर पुत्रजया (Putrajaya) की सैर करेंगे। शाम को डिनर के बाद होटल वापस लौटेंगे।
तीसरे और चौथे दिन का प्लान
नाश्ते के बाद सबसे पहले प्रसिद्ध बाटू केव्स के दर्शन करेंगे। इसके बाद खूबसूरत जेंटिंग हाईलैंड्स के लिए रवाना होंगे, जहां आने-जाने के लिए शानदार केबल कार राइड का आनंद मिलेगा। पूरा दिन घूमने के बाद शाम को कुआलालंपुर लौटेंगे। भारतीय रेस्टोरेंट में डिनर के बाद होटल में रात बिताएंगे। चौथे दिन सुबह नाश्ता करने के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे और सड़क मार्ग से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। रास्ते में भारतीय रेस्टोरेंट में लंच किया जाएगा। सिंगापुर पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन करेंगे। रात का भोजन करने के बाद होटल में आराम करेंगे।
पांचवे और छठे दिन का प्लान
पांचवे दिन नाश्ते के बाद सिंगापुर शहर घूमने निकलेंगे। इस दौरान ऑर्किड गार्डन, मरलायन पार्क और सिंगापुर फ्लायर का आनंद लेंगे। दोपहर के भोजन के बाद सेंटोसा आइलैंड जाएंगे, जहां सिंगापुर ओशनैरियम, केबल कार राइड, मैडम तुसाद्स, इमेजेज ऑफ सिंगापुर (IOS) और शानदार विंग्स ऑफ टाइम शो देखने का मौका मिलेगा। छठे दिन सुबह नाश्ते के बाद दुनिया के सबसे लोकप्रिय थीम पार्कों में से एक यूनिवर्सल स्टूडियोज़ सिंगापुर जाएंगे। यहां आपको कई रोमांचक राइड्स, शो और मनोरंजन का भरपूर मजा मिलेगा। पार्क में खाने के लिए मील कूपन भी दिया जाएगा। इसके बाद गार्डन्स बाय द बे घूमेंगे, जहां दो शानदार डोम देखने का मौका मिलेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है Second City Tourism का ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
सांतवे दिन का प्लान
सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे और बर्ड पैराडाइज घूमने जाएंगे, जहां दुनिया भर के रंग-बिरंगे और दुर्लभ पक्षियों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। दोपहर के भोजन के बाद शॉपिंग के लिए कुछ फ्री समय मिलेगा। इसके बाद शाम को सिंगापुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रात 10:20 बजे चेन्नई के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे। रात 11:55 बजे चेन्नई पहुंचने के साथ यह यादगार सिंगापुर और मलेशिया यात्रा समाप्त हो जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
खर्चा और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी
सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 1,98,250 रुपए में पड़ेगी। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 1,55,450 रुपए है। ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 1,55,450 रुपए है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया- 1,54,600 रुपए है। इस पैकेज का कोड- SMO29 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 8287932070, 8287931962 संपर्क कर सकते हैं।
