यात्रा

IRCTC Package: टूरिस्ट्स की नजरों से दूर खूबसूरती में सबसे आगे, घूम आओ कजाकिस्तान

IRCTC Package: ये ट्रिप सिर्फ घूमने के लिए नहीं है, बल्कि एक नया एक्सपीरियंस लेने के लिए है। नेचर, एडवेंचर और कल्चर तीनों का कॉम्बिनेशन आपको एकसाथ यहां देखने को मिल जाएगा।

Image

घूम आओ कजाकिस्तान

IRCTC Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'KAZAKH CANVAS' नाम से बेहद शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको कजाकिस्तान घूमने का मौका मिल रहा है। 6 दिन का ये टूर पैकेज (IRCTC tour package) रहने वाला है। 15 मई 2026 को दिल्ली से अल्माटी के लिए फ्लाइट लेनी है। आपकी ट्रिप शुरू होती है अल्माटी से। एयरपोर्ट पर उतरते ही आपको होटल ट्रांसफर मिल जाएगा। अल्माटी की खास बात ये है कि ये शहर पहाड़ों के बीच बसा है, चारों तरफ हरियाली, बड़े-बड़े मॉडर्न बिल्डिंग्स और पीछे बर्फ से ढके पहाड़। माहौल ऐसा कि देखते ही दिल खुश हो जाता है।

शहर घूमते हुए आप कई जगहें देखोगे जैसे: फर्स्ट पार्क, रिपब्लिक स्क्वायर, ओपेरा और बैले थिएटर, अबाई स्क्वायर। Zenkov Cathedral एक बहुत ही खूबसूरत और यूनिक चर्च है, जिसे बिना एक भी कील के बनाया गया बताया जाता है। यहां भी घूमने का आपको मौका मिलेगा।

अगले दिन आप निकलते हो Kolsai Lakes की तरफ, जिसे कजाख स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। ये तीन झीलों का ग्रुप है जो पहाड़ों के बीच अलग-अलग ऊंचाई पर बनी हैं। एकदम पोस्टकार्ड जैसा व्यू मिलता है यहां। रास्ते में ब्लैक कैन्यन भी देखने को मिलता है। Charyn Canyon को एशिया का ग्रैंड कैन्यन कहा जाता है। यहां की चट्टानें और घाटियां देखने लायक होती हैं। फोटोग्राफी के लिए यह बेस्ट जगह है।

बर्फ और एडवेंचर का मजा आपको Shymbulak Ski Resort में मिल जाएगा। आप यहां केबल कार से 3200 मीटर ऊंचाई तक जा सकते हो। यहां आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग कर सकते हो या बस बर्फ से ढके पहाड़ों का मजा ले सकते हो। यहां कैफे, रेस्टोरेंट और कई एडवेंचर एक्टिविटी भी मिलती हैं।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 1,27,999 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 1,07,999 और 1,06,999 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 96,999 है।

इस पैकेज का कोड NDO31 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर (8287930747) पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article