यात्रा

IRCTC Package: गंगटोक का जादुई सफर, फैमिली ट्रिप के लिए है बेस्ट, जानें डिटेल्स

IRCTC Package: गंगटोक भारत के सबसे सुंदर हिल स्टेशन में से एक है। चारों तरफ हिमालय की ऊंची-ऊंची पहाड़ियां इस जगह को बेहद खास और आकर्षक बनाती हैं। यहीं पर दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा भी मौजूद है।

Image

गंगटोक का जादुई सफर

IRCTC Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'BEAUTIFUL GANGTOK' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको कम बजट में गंगटोक घूमने का मौका मिल रहा है। 4 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 28 अप्रैल 2026 को यात्रा की शुरुआत में जैसे ही आप न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन या बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, वहां आपका स्वागत किया जाएगा और फिर आपको गंगटोक ले जाया जाएगा। गंगटोक पहुंचकर आप अपने होटल में ठहरेंगे और बाकी दिन आराम करेंगे। रात को होटल में ही रुकेंगे।

अगले दिन आप आधे दिन की यात्रा पर निकलेंगे, जिसमें आपको त्सोंगो झील और बाबा हरभजन सिंह स्मारक ले जाया जाएगा। यह झील करीब बारह हजार चार सौ फीट की ऊंचाई पर है और सर्दियों में पूरी तरह जम जाती है। यह जगह स्थानीय लोगों के लिए बहुत पवित्र मानी जाती है। अगर अनुमति मिलती है, तो आप नाथू ला दर्रा भी जा सकते हैं, जो भारत-चीन सीमा पर स्थित है, लेकिन इसके लिए अलग से अनुमति लेनी होती है। रात को फिर गंगटोक में ही रुकना होगा।

अगले दिन आप गंगटोक शहर के आसपास के दर्शनीय स्थलों की सैर करेंगे। इसमें एंचे मठ, गणेश टोक, हनुमान टोक, ताशी व्यू प्वाइंट, बक्थांग झरना और रोपवे शामिल हैं। इसके अलावा आप तिब्बती अध्ययन संस्थान और हस्तशिल्प व हथकरघा निदेशालय भी देख सकते हैं। रात को फिर होटल में ठहरेंगे।

आखिरी दिन सुबह नाश्ता करने के बाद आप होटल से निकलेंगे और आपको न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन या बागडोगरा हवाई अड्डे तक छोड़ दिया जाएगा। यहीं पर आपकी यह खूबसूरत यात्रा खत्म होगी। गौर करने वाली बात ये है कि 28 अप्रैल के अलावा भी आप अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी दिन के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 19050 और 14650 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 5750 है। इस पैकेज का कोड EHH139 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 6290861577 पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article