IRCTC Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'Kashmir Heaven on Earth Ex Kochi' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको कश्मीर घूमने का मौका मिल रहा है। 6 दिन का ये टूर पैकेज (irctc tour package) रहने वाला है। 29 अप्रैल 2026 को श्रीनगर हवाई अड्डे पर पहुंचना होगा। वहां से होटल के लिए पिकअप लिया जाएगा। होटल पहुंचकर चेक इन करना है। रात का खाना होटल में ही मिलेगा और वहीं रुकना है।
दूसरे दिन सुबह नाश्ते के बाद गुलमर्ग के लिए प्रस्थान करना है। वहां गंडोला राइड का आनंद लेने के अलावा आसपास की जगहों की सैर करना है। शाम को वापस श्रीनगर होटल लौटना। रात का खाना और रात्रि विश्राम होटल में ही होगा।
तीसरे दिन नाश्ते के बाद पूरा दिन सोनमर्ग की यात्रा करनी है। यात्री चाहें तो थाजिवास ग्लेशियर या जीरो पॉइंट जा सकते हैं, इसके लिए स्थानीय वाहन अलग से भुगतान पर लिया जा सकता है। शाम को वापस होटल लौटना, रात का खाना और रात्रि विश्राम श्रीनगर में ही होगा।
चौथे दिन नाश्ते के बाद पहलगाम के लिए प्रस्थान। रास्ते में अवंतीपुरा के खंडहर और केसर के खेत देखना। पहलगाम पहुंचकर आरा घाटी, बेटाब घाटी और चंदन घाटी घूमी जा सकती हैं, इसके लिए स्थानीय वाहन अलग से लिया जा सकता है। चाहें तो टट्टू (घोड़ा) की सवारी करके मिनी स्विट्जरलैंड भी जा सकते हैं। शाम को होटल लौटना और रात का खाना तथा रात्रि विश्राम पहलगाम में।
पांचवे दिन नाश्ते के बाद पहलगाम से चेक आउट करके वापस श्रीनगर आना। यहां पहुंचकर शंकराचार्य मंदिर, हजरतबल और मुगल गार्डन (जब ट्यूलिप गार्डन खुला हो) की सैर करना। शाम को डल झील में लगभग दो घंटे की शिकारा सवारी का आनंद लेना। फिर होटल लौटकर रात का खाना और रात्रि विश्राम श्रीनगर में।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 59100 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 50900 और 48600 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 45750 है। इस पैकेज का कोड SEA13 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 8287932024, 8287932082 पर संपर्क कर सकते हैं।
