यात्रा

नए साल में प्लान करें राजस्थान ट्रिप, कड़कड़ाती ठंड में होगा गर्माहट का अहसास, 6 दिन में सिर्फ इतना खर्चा

IRCTC Tour Package : नए साल में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको राजस्थान की ओर जाने का प्लान बनाना चाहिए। जी हां सर्दी में गर्माहट फील कराने वाला ये टूर पैकेज खास राजस्थान घूमने के लिए बनाया गया है। आइए जानते हैं राजस्थान टूर के इस खास टूर पैकेज के बारे में...

Image

IRCTC Rajasthan Tour Package

IRCTC Tour Package : अगर आप अपने नए साल यानी 2026 की शुरुआत कुछ खास तरीके से करना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक नया टूर पैकेज लेकर आया है। न्यू ईयर में आपके लिए ट्रिप लगाने का एक शानदार मौका आया है। IRCTC के इस पैकेज का नाम है “पधारो राजस्थान” रखा है। जो 5 रात और 6 दिन की राजस्थान यात्रा का अनुभव देता है। इस पैकेज से यात्रा करने पर आपका रहने-खाने से लेकर घूमने-फिरने तक सब कुछ शामिल किया गया है। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में...

पैकेज की डिटेल्स

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने अपने ग्राहकों के लिए बनाए इस टूर पैकेज का नाम PADHARO RAJASTHAN है। जिसका कोड CDBG33 तय किया गया है। इस पैकेज में शामिल यात्रा की शुरुआत दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी। जिसके बाद आप गुरुग्राम, रेवाड़ी और अल्वर जंक्शन से ट्रेन बोर्ड कर सकेंगे। इस पैकेज के आगामी सफर की बात करें तो 24 जनवरी 2026 को सफर की शुरुआत दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी। आपकी यात्रा Bharat Gaurav Deluxe AC Tourist Train से होगी। यह आरामदायक वातानुकूलित डीलक्स ट्रेन।

कितना होगा खर्च?

इस पैकेज में कुल 150 सीटों की बुकिंग होनी है। इस पैकेज को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। जिसमें एसी-1, एसी-2 और एसी-3 शामिल हैं। एसी-1 से अकेले सफर करने पर आपको 79,270 रुपए देने होंगे, जबकि 2 और 3 लोगों के साथ आपका ये सफर क्रमश: 67,900 और 66,275 रुपए का होगा। वहीं एसी-2 से अकेले सफर करने पर आपको 70,555 रुपए देने होंगे, जबकि इस श्रेणी में 2 और 3 लोगों के साथ आपका ये सफर क्रमश:59,180 और 57,555 रुपए का होगा। वहीं एसी-3 से अकेले सफर करने पर आपको 63,850 रुपए देने होंगे, जबकि इस श्रेणी में 2 और 3 लोगों के साथ आपका ये सफर क्रमश: 52,480 और 50,855 रुपए का होगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article