IRCTC Himachal Tour Package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कुछ न कुछ आकर्षक टूर पैकेज लेकर आता रहा है। वहीं बात करें सर्दियों में ट्रैवल की तो गिरती हुई बर्फ देखना हम सभी का सपना होता है। ऐसे में यदि आप जल्दी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको हिमाचल के लिए बनाया गया ये खास टूर पैकेज देखना चाहिए। जी हां आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक स्पेशल टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में....
क्या हैं पैकेज की डिटेल?
हिमाचल घूमने के लिए खासतौर पर बनाया गए इस टूर पैकेज का नाम EVERGREEN HIMACHAL-CONFIRMED TICKET है। जिसका कोड EHR127 तय किया गया है। इस पैकेज में शामिल ट्रिप की शुरुआत कोलकाता से होगी। जिसमें आपको अंबाला, डलहौजी और मैक्लॉडगंज जैसी जगहों पर घुमाया जाएगा। इस ट्रिप की शुरुआत प्रत्येक मंगलवार कोलकाता से होती है। 7 रात और 8 दिन का ये टूर पैकेज बेहद खास है। इस ट्रिप का आगामी सफर 9 दिसंबर 2025 को शुरू होगा। इस पैकेज में घूमने-फिरने से लेकर रहने और खाने तक की सभी सुविधाओं को शामिल किया गया है।
कितना होगा खर्च?
इस पैकेज को दो श्रेणियों में बांटा गया है। जिसमें घूमने के लिए छोटी कार और बड़ी कार से विभाजित किया है। इसके आधार पर छोटी कार से अकेले सफर करने पर आपको 45,905 रुपए देने होंगे। जबकि दोनों तरह की श्रेणियों में दो लोगों में ये खर्च 25,340 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। वहीं तीन लोगों में ये खर्च 24,015 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/pacakage से कर सकते हैं।
