यात्रा

मिस्टिकल इंटरनेशनल ट्रिप के लिए हो जाएं तैयार, 6 दिन की होगी ट्रिप, जानें खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने नए साल पर विदेश घूमने के लिए बेहद आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मजेदार इंटरनेशनल ट्रिप करने का मौका मिल रहा है। मुंबई से शुरुआत होने वाले इस पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी ठहरने से लेकर खाने तक के बारे में डिटेल में जानते हैं।

इंटरनेशनल ट्रिप के लिए हो जाएं तैयार

इंटरनेशनल ट्रिप के लिए हो जाएं तैयार

IRCTC Tour Package: नए साल पर विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Christmas Special Mystical Nepal with Gala Dinner नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। विशेष रूप से इस पैकेज को नए साल पर मस्ती की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए ही डिजाइन किया गया है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 23 दिसंबर 2025 को मुंबई से काठमांडू आगमन होगा। काठमांडू हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, रास्ते में बौद्धनाथ स्तूप का दर्शन करें (यदि समय मिले तो)। होटल में चेक-इन करना है और काठमांडू में रात को आराम करना है। इसके बाद अगले दिन नाश्ते के बाद पशुपतिनाथ मंदिर की शानदार और भव्य वास्तुकला को नजदीक से देखें। पाटन की ओर रवाना हों। वहां दरबार स्क्वायर घूमें और तिब्बती शरणार्थी केंद्र का दौरा करें।

शाम को स्वयम्भूनाथ स्तूप (मंकी टेम्पल) जाकर दिन का समापन करें। रात में काठमांडू में ही ठहराव रहेगा। आगे का कार्यक्रम भी बेहद मजेदार रहने वाला है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा के साथ ही संपूर्ण यात्रा कार्यक्रम के लिए पेशेवर टूर गाइड भी मिलेगा।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 59,400 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 51,400 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 50,100 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WMO018 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931886 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article