यात्रा

IRCTC: नए साल को बनाएं खास, सस्ते में करें मलेशिया-सिंगापुर की सैर; मिल रही है ढेर सारी सुविधाएं

IRCTC Tour Package 2024: नए साल को और बेहतर बनाने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार और बजट फ्रैंडली टूर पैकेज लेकर आया है जिसके तहत आपको सिंगापुर और मलेशिया घुमाया जाएगा। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज है जिसका कोड WMO040B है। इस टूर पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं पर एक नजर-

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Singapore and Malaysia Tour Package 2024: आईआरसीटीसी नए साल की शुरुआत पर ही आपके लिए एक शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लेकर आई है। इस बेहद ही किफायती टूर पैकेज में आप अकेले या परिवार के साथ कम बजट में सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा कर सकते हैं। घुमक्कड़ लोगों के लिए कम बजट में यात्रा करने के लिए ये पैकेज किसी जन्नत से कम नहीं है। इस इंटरनेशनल टूर पैकेज के तहत आपको कई तमाम जगहों पर घुमाने का प्लान किया गया है।

आईआरसीटीसी ने NEW YEAR SPECIAL SINGAPORE & MALAYSIA EX MUMBAI के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज है जिसका कोड WMO040B है। इस पैकेज में कुआलालंपुर सिटी टूर, स्काई ब्रिज के साथ पेट्रोनास ट्विन टॉवर, दो-तरफा केबल कार के साथ जेंटिंग, बातू गुफाएं, पुत्रजया ओरिएंटेशन टूर, ट्राम के साथ नाइट सफ़ारी, गार्डन बाय द बे, सेंटोसा द्वीप जैसे आकर्षक टूरिस्ट स्पॉट घुमाया जाएगा।

दौरे के दौरान सुचारू संचालन और समन्वय के लिए मुंबई से एक आईआरसीटीसी टूर मैनेजर भी इस पूरी यात्रा के दौरान आपके साथ रहेगा। 6 जनवरी 2025 को मुंबई से सबसे पहले क्वालालंपुर के लिए फ्लाइट लेनी होगी इसके बाद से आपका काफिला आगे बढ़ेगा। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। 3 स्टार डिलक्स होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है।

खर्चे की बात करें तो अगर आप अकेले इस टूर पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको 161800 रुपए देने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 123600 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में किराया 123600 रुपए तय किया गया है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8287931625, 9321901805, 7021091258 इन नंबरों पर आप कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article