यात्रा

IRCTC Nepal Tour Package: भारत-नेपाल की यात्रा का शानदार मौका, अयोध्या से काठमांडू तक का सफर

IRCTC Nepal Tour Package: ऐसे लोग जो नेपाल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए IRCTC एक स्पेशल पैकेज लेकर आया है। इस खास टूर पैकेज से आप भारत-नेपाल का सफर एक साथ कर पाएंगे। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में...

Image

भारत-नेपाल घूमने का शानदार मौका

IRCTC Nepal Tour Package: पहली इंटरनेशनल ट्रिप की बात होते ही ज्यादातर लोग नेपाल घूमने के बारे में बात करते हैं। नेपाल एक छोटा लेकिन खूबसूरत देश है, इसलिए यहां घूमने के लिए बहुत से लोग प्लान बनाते हैं। अगर आप लंबे समय से नेपाल यात्रा का प्लान बना रहे हैं और साथ ही भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC का यह खास टूर पैकेज आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकता है। जी हां भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने एक खास पैकेज लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी सभी जानकारी।

क्या हैं पैकेज की डिटेल

रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए बनाएं इस खास टूर पैकेज का नाम BHARAT NEPAL AASTHA TOUR रखा है। जिसका कोड CDBG38 तय किया गया है। भारत-नेपाल आस्था यात्रा के नाम के इस टूर पैकेज में यात्रियों को एक ही सफर में कई प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का मौका मिलता है। इस स्पेशल पैकेज से यात्री अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और काठमांडू जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का सफर कर पाएंगे। यह टूर उन लोगों के लिए खास है जो आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ नई जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं।

आरामदायक ट्रेन का सफर

इस टूर पैकेज में यात्रियों को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए यात्रा कराई जाएगी, जिसमें 1 क्लास से लेकर 3क्लास एसी तक की सुविधा दी जाएगी। आपकी यह ट्रेन यात्रा न केवल आरामदायक होगी, बल्कि पूरी सुरक्षित भी होगी। क्योंकि टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस और टूर एस्कॉर्ट की सुविधा भी शामिल है। इस पैकेज की बुकिंग करने वाले यात्री दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर और लखनऊ जैसे स्टेशनों से इस ट्रेन में सवार हो सकते हैं। इस पैकेज का आगामी सफर 21 अप्रैल को दिल्ली से शुरु होगा।

पैकेज की बुकिंग में कितना होगा खर्चा

इस पैकेज के 1 क्लास से अकेले सफर करने पर आपको 1,03,845 रुपए खर्च करने होंगे, जबकि दो लोगों में ये खर्चा 90,445 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। इसके अलावा यदि तीन लोग सफर करते हैं, तो आपको 88,535 रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे। यदि आप 2 क्लास में सीट बुक करते हैं, तो अकेले सफर करने पर आपको 98,095 रुपए देने होंगे, जबकि 2 लोगों में खर्चा 84, 445 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। वहीं 3 लोगों के साथ 82,785 रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे। वहीं 3 क्लास एसी से अकेले सफर करने पर आपको 86,600 रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे। जबकि 2 लोगों में खर्च 73,200 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। जबकि 3 लोगों में ये खर्चा महज 71,285 रुपए प्रति व्यक्ति होगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article