यात्रा

IRCTC Leh Ladakh Package: जुलाई के लिए आईआरसीटीसी लाया लेह-लद्दाख का खास पैकेज, 7 दिन में गर्लफ्रेंड संग घूमें ये 3 जगह

Leh Ladakh IRCTC Package: जुलाई के महीने में अगर आप लेह-लद्दाख जाने की सोच रहे हैं, तो आप कम बजट में आईआरसीटीसी का पैकेज बुक कर सकते हैं। हफ्तेभर के इस पैकेज में आप कई सुंदर-सुंदर जगह घूम सकेंगे। साथ ही आईआरसीटीसी इस पैकेज में यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी दे रही है।

Image

IRCTC Leh Ladakh Package: आईआरसीटीसी लाया लेह-लद्दाख का खास पैकेज।

IRCTC Leh Ladakh Package: भारत में घूमने के शौकीन लोग लेह-लद्दाख जरूर जाते हैं। ये दोनों जगह इतनी ज्यादा सुंदर हैं, कि आप बार-बार यहां आने को मजबूर हो जाएंगे। कोई यहां घूमने के लिए आना पसंद करता है, तो कोई शादी के बाद हनीमून के लिए यहां पहुंचता है। यहां का मौसम ऐसा है कि आपका यहां से वापस जाने का मन नहीं करेगा। आईआरसीटीसी भी हर महीने लेह-लद्दाख के लिए अलग-अलग पैकेज लॉन्च करता है। अगर आप भी जुलाई के महीने में लेह-लद्दाख जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का ये कम बजट का पैकेज आपके बड़े काम का है।

जुलाई में बनाएं लेह-लद्दाख का ट्रैवल प्लान

आईआरसीटीसी ने जुलाई महीने के लिए लेह-लद्दाख का जो पैकेज निकाला है, वह 6 रात और 7 दिन का है। LIVELY LEH LADAKH EX KOCHI (SEA15) नाम का ये पैकेज 27 और 30 जुलाई को कोच्चि से शुरू होगा। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहने वाला है, जिसमें आप कोच्चि से लेह आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे। पैकेज में आपको इकोनॉमी क्लास का टिकट मिलेगा। इस पैकेज में आप लद्दाख और लेह के साथ शाम वैली, नुब्रा, टुरटुक पैंगोंग की सुंदर-सुंदर जगहों का दीदार कर पाएंगे।

Leh Ladakh Package

Leh Ladakh Package

पैकेज में 29 है कुल सीटों की संख्या

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है। इस पैकेज में आपको रहने के लिए बढ़िया होटल मिलेंगे, जिसमें आप लेह में 3 रात, नुब्रा में 2 रात और पैंगोंग में 1 रात गुजारेंगे। इसके अलावा इस पैकेज में आपको नॉन एसी गाड़ी से घुमाने के साथ साइट सीन भी कराया जाएगा। पैकेज में खाने की पूरी व्यवस्था है, जिसमें आपको तीनों टाइम का खाना दिया जाएगा। इस पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर दिया जाएगा। साथ ही हर दिन एक लीटक पानी की बोतल भी मिलेगी। इनर लाइन परमिट के साथ गाइड भी इस पैकेज में शामिल है। इसके अलावा इमरजेंसी के लिए गाड़ी में ऑक्सीजन सिलेंडर भी होगा। पैकेज में एंट्रेस फीस के साथ जीएसटी समेत सभी तरह के टैक्स पैकेज की प्राइस में शामिल है।

लेह-लद्दाख पैकेज पर कितने रुपए होंगे खर्च ?

अब अगर आप इस पैकेज को बुक कराने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि अगर आप इस पैकेज को अकेले के लिए बुक कराते हैं, तो आपको 55,650 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर दो लोग इस पैकेज को शेयर कर बुक करते हैं, तो उन्हें 50,750 रुपए प्रति यात्री देने होंगे। इसी तरह तीनों लोगों पर पैकेज की प्राइस 50,200 रुपए है। वहीं अगर बच्चे भी साथ आते हैं, तो उनके लिए आईआरसीटीसी ने पैकेज का प्राइस 48,900 रुपए से 29,450 रुपए के बीच रखा है। आप इस पैकेज को ऑफलाइन तरीके से बुक करने के लिए आईआरसीटीसी के ऑफिस जा सकते हैं। वहीं ऑनलाइन तरीके से पैकेज को बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा, जहां से आप आसानी से इस पैकेज को बुक कर पाएंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article