IRCTC Tour Package: धार्मिक यात्रा में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने PANCH (05) JYOTIRLINGA DARSHAN नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। परिवार के साथ यात्रा के लिए विशेष रूप से इस टूर पैकेज को डिजाइन किया गया है। इस पैकेज के तहत आपको ज्योतिर्लिंग दर्शन महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज के तहत इन डेस्टिनेशन को कवर किया जा रहा है-
नागपुर: श्री स्वामीनारायण मंदिर
उज्जैन: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
ओंकारेश्वर: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
नासिक: त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग
पुणे: भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
औरंगाबाद: घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग
9 दिन और 8 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 16 अगस्त 2025 को आप कई स्थानों से बोर्डिंग कर सकते हैं। नागपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के साथ ही नहाने-धोने और कपड़े बदलने के लिए आवास में स्थानांतरण करवाया जाएगा। इसके बाद श्री स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन के लिए आगे बढ़ें। उज्जैन के लिए आगे की यात्रा हेतु ट्रेन पकड़ने के लिए नागपुर रेलवे स्टेशन पर उतरना है।
ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तक का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। आईआरसीटीसी टूर मैनेजर आवश्यक सहायता के लिए पूरे दौरे के दौरान आपकी मदद के लिए उपलब्ध रहेगा। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा और पेशेवर और मैत्रीपूर्ण टूर एस्कॉर्ट्स की सेवाएं भी आपको मिलेंगी।
खर्चे की बात करें तो डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 14700 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 13700 है। स्ंटेडर्ड और कंफर्ट क्लास में किराया इसकी थोड़ा ज्यादा है। इस पैकेज का कोड SCZBG43 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9281495843, 8287932228, 8287932231 संपर्क भी कर सकते हैं।
