यात्रा

IRCTC Odisha Tour Package: कम पैसों में उठाएं ओडिशा की खूबसूरती का लुत्फ, आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को अभी करें बुक

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 28, 2024, 07:00 AM IST

IRCTC Odisha Tour Package: अगर आप ओडिशा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC के इस टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। यहां जानें पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारियां।

Image

IRCTC Odisha Tour Package

IRCTC Odisha Tour Package: ओडिशा, बंगाल की खाड़ी पर स्थित एक पूर्वी भारतीय राज्य, अपनी आदिवासी संस्कृतियों और कई प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए जाना जाता है। भुवनेश्वर की राजधानी ओडिशा में सैकड़ों ऐसे मंदिर हैं, जहां हर साल पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां की संस्कृति , इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यहां के प्रमुख जगहों की बात करें तो इसमें पुरी, कटक और भुवनेश्वर का नाम शामिल है। ऐसे में अगर आप ओडिशा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC आपके लिए एक शानदार टूप पैकेज लेकर आया है जिसके जरिए आप कम पैसों में ओडिशा की सैर कर सकते हैं। यहां जानें पैकेज से जुड़े डिटेल्स।

पैकेड डिटेल्स

इस टूर पैकेज का नाम गोल्डन ट्रायंगल ऑफ़ ओडिशा रखा गया है। यह टूर पैकेज 4 रातें और 5 दिन का होने वाला है। इस टूर पैकेज में भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क, पुरी जैसी जगहों को घूम सकेंगे। इस पैकेज में आपको बजट होटलों में रात्रि विश्राम के लिए NON-AC कमरे और AC कमरे की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही ट्रांसपोर्टेशन के लिए नॉन-एसी और एसी गाड़ी की सुविधा भी मिलेगी। पैकेज में आपको नाश्ता और रात का खाना दिया जाएगा।

कितना होगा किराया

अगर आप अकेले ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको 46365 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के लिए 26055 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लगेगा। अगर आप तीन लोगों के साथ ट्रैवल करते हैं तो 20295 रुपये खर्च करने होंगे।

इस तरह से कर सकते हैं बुकिंग

इस पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते हैं। साथ ही आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 16 में स्थित टूरिस्ट सेंटर में जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article