यात्रा

भगवान जगन्नाथ के दर्शन का सुनहरा मौका, हवाई सफर के साथ IRCTC ने बनाया एक खास टूर पैकेज

IRCTC Tour Package : उड़ीसा में मौजूद भगवान जगन्नाथ का मंदिर हिंदू आस्था का एक बड़ा केंद्र है। यहां रथ यात्रा देखने देश-दुनिया से हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। यदि आप भी भगवान जगन्नाथ के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो आपको IRCTC का ये खास पैकेज जल्द बुक कर लेना चाहिए।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package : उड़ीसा का जगन्नाथ मंदिर भक्तों के बीच काफी फेमस है। यहां होने वाली रथयात्रा देखने हजारों लोग उड़ीसा आती है। IRCTC ने ओडिशा के लिए 3 रात और 4 दिन का फ्लाइट पैकेज लॉन्च किया है, जो दिल्ली से ऐतिहासिक महत्व के महत्वपूर्ण मंदिरों और पर्यटन स्थलों को कवर करता है। यह टूर पैकेज आपको ओडिशा के चार प्रसिद्ध स्थलों - पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और चिल्का - का सफर कराएगा। देश-विदेश के धार्मिक टूरिस्ट को आकर्षित करने वाला ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन बेहद खास है। यदि आप पुरी जगन्नाथ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको IRCTC का ये खास पैकेज जरूर देखना चाहिए।

जानें पैकेज की डिटेल्स

भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए बनाए इस टूर पैकेज का नाम DIVINE PURI TOUR PACKAGE रखा गया है। जिसका कोड NDA15 तय किया गया है। इस पैकेज से आप 3 रात और 4 दिन का टूर कर सकेंगे। जिसमें आपको ओडिशा के चार प्रसिद्ध स्थलों - पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और चिल्का - का सफर कराएगा। इस पैकेज के अगले सफर की शुरुआत 11 दिसंबर 2025 और 23 जनवरी 2026 को दिल्ली से होगी।

कितना होगा खर्च?

इस पैकेज में शामिल ट्रिप की यात्रा का माध्यम हवाई जहाज होगा। जिसमें दिल्ली से भुवनेश्वर और भुवनेश्वर का सफर शामिल है। इस पैकेज से अकेले सफर पर आपको 45,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ सफर करने पर आपको 34,990 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्चा होगा। वहीं तीन लोगों में ये खर्च 32,500 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। इस पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/pacakage से कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article