यात्रा

हिमाचल की खूबसूरती को नजदीक से देखने का मौका, आईआरसीटीसी ने बनाया एक किफायती टूर पैकेज

IRCTC Tour Package: IRCTC ने हिमाचल घूमने के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको शिमला और मनाली के साथ चंडीगढ़ घूमने का मौका मिल रहा है। आइए जानते है इस पैकेज की डिटेल्स, खर्चा और फटाफट बुकिंग का तरीका विस्तार से...

Image

IRCTC Tour Package (Photo - Canva)

IRCTC के साथ सफर करने वाले लोगों के लिए एक और खुशखबरी है। क्योंकि भारतीय रेल की ये सहायक कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक हिमाचल घूमने का शानदार पैकेज लेकर आई है। जी हां BEAUTY OF HIMACHAL के नाम से बना ये पैकेज अपने ग्राहकों को फुल लग्जरी के साथ ट्रैवल करने के लिए बनाया गया है। इस पैकेज से आपको हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, और खूबसूरत हिल स्टेशन मनाली के साथ चंडीगढ़ का सफर भी कराया जाएगा।

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

BEAUTY OF HIMACHAL नाम से बनाए गए इस टूर पैकेज का कोड (WBR89) तय किया गया है। इस पैकेज से आपको 6 रात और 7 दिन का टूर कराया जाएगा। इस टूर में यात्रा का माध्यम देश की लग्जरी ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' रहेगी। वहीं ये ट्रिप सप्ताह के 5 दिन (शनिवार और रविवार छोड़कर) लगातार रहेगी। इस ट्रिप की शुरुआत रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल से होगी।

कितना होगा खर्च?

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कराए जा रहे इस ट्रिप में अकेले सफर करने पर आपको 75,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करना आपको 41,600 रुपए प्रति व्यक्ति में पड़ेगा। जबकि 3 लोगों के ग्रुप में सफर करने पर आपका खर्चा महज 33,300 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। इस सफर में 5 साल तक के बच्चे को मुफ्त लाया जा सकता है। जबकि 5 से 11 साल के बच्चे का किराया 22,300 रुपए बैड के साथ होगा। जबकि बैड न लेने पर आपको बच्चे के लिए केवल 20,800 रुपए खर्च करने होंगे। इसकी बुकिंग आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article