भारत में कई राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य हैं जहाँ आप बाघ, हाथी, बारहसिंगा, तेंदुआ और कई दुर्लभ पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं। यदि आप प्रकृति प्रेमी (नेचर लवर) हैं और वन्यजीवों को करीब से देखना चाहते हैं, तो जंगल सफारी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आज हम आपको देश के कुछ ऐसे नेशनल पार्क बताएंगे जहां जंगल सफारी करना आपके लिए बेहद शानदार हो सकता है। आइए जानते हैं जंगल सफारी के लिए भारत की चार सबसे शानदार जगहें।
1. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड
उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क है। ये बाघ देखने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित ये नेशनल पार्क हाथी, हिरण, मगरमच्छ और सैकड़ों से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी भी पाए जाते हैं।
2. रणथंभौर नेशनल पार्क, राजस्थान
रणथंभौर नेशनल पार्क राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित हैं। ये पार्क बाघों के अलावा प्राचीन किलों और झीलों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ जंगल सफारी में आपको रोमांच और इतिहास का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।
3. कान्हा नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश
कान्हा नेशनल पार्क मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। बाघ देखने के शौकीन लोगों को यहां बारहसिंगा भी देखने को मिलेंगे। यहाँ के घने जंगल और घास के मैदान आपको असली वाइल्ड लाइफ एक्सपीरियंस देते हैं।
4. काजीरंगा नेशनल पार्क, असम
असम का काजीरंगा नेशनल पार्क दुनिया भर के टूरिस्ट का पसंदीदा है। यह एक सींग वाले गैंडे के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यही कारण है कि इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी शामिल किया गया है। यहाँ हाथियों, बाघों और जल पक्षियों की भी भरमार है।
