यात्रा

कम बजट में मिलेगा शिमला और मनाली का घूमने का फुल मजा, जानें IRCTC पैकेज की पूरी डिटेल

IRCTC Himachal Tour Package: जनवरी की सर्दी में बर्फबारी देखने का मन भला किसका नहीं करता है, यदि आप हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको IRCTC के इस खास पैकेज के बारे में जान लेना चाहिए। हिमाचल घूमने के लिए ये पैकेज खासतौर पर बनाया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

Image

शिमला-मनाली घूमने का शानदार पैकेज

IRCTC Himachal Tour Package: जब बात आती है पहाड़ों की ठंडी हवा, बर्फ से ढकी वादियों और हरियाली से घिरी घाटियों की तो हिमाचल प्रदेश नाम आते ही मन में एक अलग सा आनंद-भरा एहसास जाग उठता है। भारतीय रेलवे के पर्यटन विंग IRCTC ने इसी सपने को हकीकत में बदलने के लिए एक शानदार हिमाचल टूर पैकेज पेश किया है। यह पैकेज न सिर्फ यात्रियों को प्रकृति के पास ले जाता है, बल्कि सुविधाओं और रोमांचक अनुभवों का एक ऐसा मिश्रण देता है जो आपकी यादों में हमेशा ताजा रहता है। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में...

पैकेज की डिटेल

IRCTC ने अपने ग्राहकों को हिमाचल घूमने के लिए बनाए इस टूर पैकेज का नाम BEAUTY OF HIMACHAL है। जिसका कोड WBR89 तय किया गया है। इस पैकेज के सफर की शुरुआत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से होगी। वहीं इस पैकेज में शामिल टूर 6 रात और 7 दिन का होगा। जिसमें आपको शिमला, मनाली और चंडीगढ़ शहर का टूर कराया जाएगा। इस पैकेज की आगामी ट्रिप 14 जनवरी 2026 को शुरू होगी।

कितना होगा खर्चा

इस टूर पर आपको वंदे भारत एक्सप्रेस के द्वारा भोपाल से दिल्ली होते हुए शिमला ले जाया जाएगा। जिसमे बाद आपको आपको कुल्लू-मनाली होते हुए चंडीगढ़ घुमाया जाएगा। इस पैकेज के खर्चे की बात करें तो अकेले सफर करने पर आपको 75,900 रुपए देने होंगे। जबकि दो लोगों के साथ आपका ये खर्चा 41,600 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। वहीं यदि आप 3 लोगों के ग्रुप में सफर करते हैं, तो आपको महज 33,300 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article