यात्रा

इस बार आप गोवा जाकर ही रहेंगे, दोस्तों के साथ बना लें प्लान; IRCTC के इस पैकेज पर दें ध्यान

IRCTC लेकर आया है आपके लिए सुनहरा मौका जिस पैकेज का लाभ उठाकर आप बिना किसी ताम-झाम के आसानी से गोवा जा सकते हो। इस पैकेज का लाभ आप सिंगल या फिर दोस्तों के साथ उठा सकते हो। इस टूर पैकेज में आपको साउथ गोवा और नॉर्थ गोवा दोनो जगह घुमाया जाएगा।

Image

IRCTC Tour package

IRCTC Tour package 2024: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC आपके लिए लेकर आई है सुनहरा मौका जिसके तहत आप बेहद कम दाम में गोवा की शानदार यात्रा कर सकते हैं। आईरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए इस पैकेज का नाम GOA RAIL TOUR PACKAGE EX BENGALURU है। 4 रात और 5 दिन की इस सुनहरी यात्रा में आपको ट्रेन के द्वारा सैर कराई जाएगी। होटल में ब्रेकफास्ट से लेकर आपके रहने का भी ध्यान इसी पैकेज के तहत रखा जाएगा।

इस पैकेज का कोड SBR008 है और ट्रेन यात्रा की शुरुआत बैंगलुरू से होगी। 27 सिंतबर 2024 को काफिला अपने तय समय से रवाना होगा। इस टूर पैकेज में होटल, कैब, सभी का खर्चा सम्मिलित किया गया है। अगर आप ट्रिपल शेयरिंग में इस पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति केवल 14,500 रुपए देने होंगे।

अगर आप 2 लोगों के लिए ये पैकेज लेना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 18,740 रुपए पड़ेगा वहीं सिंगल ट्रेवल करने के लिए आपको 35,790 रुपए देने होंगे। 5 से 11 साल के बच्चे के लिए किराया 9,520 होगा। गौर करें कि 15.00 बजे ट्रेन संख्या 17309 यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को प्रस्थान करेगी।

05.00 बजे वास्को डी गामा स्टेशन पर ट्रेन पहुंच जाएगी। नॉर्थ गोवा में होटल के लिए कैब से आपका पिकअप होगा। होटल में चेक-इन, तरोताजा होने और नाश्ता करने के बाद उत्तरी गोवा के एक दिन के भ्रमण के लिए आपको ले जाया जाएगा। फोर्ट अगुआडा, कैलंगुट बीच, अंजुना बीच और वागाटोर बीच के आपको दीदार कराए जाएंगे। होटल में वापस स्थानांतरण और फिर रात को होटल में ही आपको टहरना होगा।

अगले दिन सुबह होटल में नाश्ते के बाद, साउथ गोवा के दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आपको ले जाया जाएगा। पुराने गोवा के चर्च, श्री मंगेशी मंदिर, मीरामार बीच पर आपको ले जाया जाएगा। शाम को, मांडोवी नदी पर नाव यात्रा का आनंद लेने के बाद आपको होटल में वापस लाया जाएगा। आगे के दिनों की जानकारी के लिए आप आईरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करने के साथ सारी जानकारी ले सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article