यात्रा

एक ट्रिप में 3 शानदार अनुभव, हैदराबाद, बीदर और रामोजी फिल्म सिटी

IRCTC: हैदराबाद-बिदर-रामोजी फिल्म सिटी की शानदार यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। कम बजट में आईआरसीटीसी ने 3 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है।

Image

एक ट्रिप में 3 शानदार अनुभव (फोटो: AI)

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 3 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको एक ट्रिप में 3 शानदार अनुभव-हैदराबाद, बीदर और रामोजी फिल्म सिटी को एक्सप्लोर करने का मौका मिल रहा है। सिर्फ शुक्रवार को छोड़कर अपनी सहूलियत के हिसाब से आप किसी भी दिन के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

पहला दिन: हैदराबाद घूमने का मौका

आपकी यात्रा की शुरुआत हैदराबाद से होगी। हैदराबाद / सिकंदराबाद / काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन से आपको पिकअप किया जाएगा और होटल ले जाकर चेक-इन कराया जाएगा। इसके बाद आप हैदराबाद के मशहूर पर्यटन स्थलों की सैर करेंगे। इस दौरान आप ऐतिहासिक चारमीनार, खूबसूरत चौमहल्ला पैलेस, प्रसिद्ध सालार जंग म्यूजियम, शांत और सुंदर बिरला मंदिर और लुंबिनी पार्क घूमेंगे। दिनभर घूमने के बाद वापस होटल लौटकर आराम करेंगे।

दूसरा दिन: बीदर हेरिटेज यात्रा

सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद आप बीदर के लिए रवाना होंगे। यहां आपको इतिहास और धार्मिक स्थलों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। बीदर में आप प्रसिद्ध बीदर किला, श्री क्षेत्र झरनी नरसिंह मंदिर और श्रद्धा का केंद्र गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब के दर्शन करेंगे। बीदर घूमने के बाद शाम को वापस हैदराबाद लौटेंगे और होटल में आराम करेंगे।

तीसरा दिन: रामोजी फिल्म सिटी की सैर

सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद आप दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी में से एक रामोजी फिल्म सिटी घूमने निकलेंगे। यहां आपको फिल्मों की शूटिंग लोकेशन, शानदार सेट्स और कई मनोरंजक जगहों को देखने का मौका मिलेगा। पूरा दिन रामोजी फिल्म सिटी में बिताने के बाद शाम को हैदराबाद / सिकंदराबाद / काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर ड्रॉप कर दिया जाएगा। इसके साथ ही आपकी यात्रा समाप्त होगी।

पैकेज में शामिल सुविधाएं

  • हैदराबाद में एसी होटल में ठहरने की सुविधा।
  • होटल में नाश्ता और डिनर की सुविधा।
  • पूरे सफर के लिए एसी गाड़ी की व्यवस्था।
  • यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी जगहों की सैर।
  • ट्रैवल इंश्योरेंस।

सभी जरूरी टैक्स शामिल।

डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 14150 और 10260 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 6450 रुपए है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SHH008 है। ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों पर- 8287932317, 8287932312 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article