यात्रा

IRCTC Bali Package: पत्नी संग कम बजट में बनाएं बाली घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी के 6 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे इतने रुपए

Bali IRCTC Package: इंडोनेशिया का छोटा सा आइलैंड बाली अपनी सुंदरता के लिए फेमस है। हर साल काफी संख्या में भारतीय यहां घूमने और हनीमून के लिए पहुंचते हैं। अगर आप भी सितंबर के महीने में यहां आने की सोच रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी का पैकेज बुक कर यहां आ सकते हैं।

Image

IRCTC Bali Package: पत्नी संग कम बजट में बनाएं बाली घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी के 6 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे इतने रुपए

IRCTC Bali Package: पिछले कुछ सालों से काफी भारतीय अब घूमने और हनीमून के लिए देश से बाहर जाने लगे हैं। देश से बाहर कम बजट में घूमने के कई सारे ऑप्शंस मौजूद है। एशिया में ही कई देश ऐसे हैं, जहां भारतीय काफी जाते हैं। भारतीय घूमने और हनीमून के लिए इंडोनेशिया भी खूब जाते हैं। खासतौर से बाली भारतीयों की फेवरेट जगह है। इंडोनेशिया का छोटा सा ये आइलैंड अपनी सुंदरता के लिए फेमस है। बाली हर कोई अपनी जिंदगी में एक बार जरूर जाना चाहता है। अगर आप भी सितंबर के महीने में बाली घूमना चाहते हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है।

बाली के लिए 1 सितंबर को इंदौर से शुरू होगा पैकेज

दरअसल आईआरसीटीसी ने बाली को लेकर एक खास एयर टूर पैकेज निकाला, जो 5 रात और 6 दिन का है। BEAUTIFUL BALI – THE ISLAND OF GODS AND WONDERS (WBO036) नाम का ये पैकेज 1 सितंबर को मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से शुरू होगा। इस पैकेज में आप बाली की सुंदर-सुंदर जगहों को देख पाएंगे। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा, जहां आप इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से इंदौर से बेंगलुरु होते हुए बाली आना-जाना करेंगे। फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का होगा।

Bali Package

Bali Package

पैकेज में शामिल है 4 स्टार होटल

बाली के इस पैकेज में आप चार रात 4 स्टार होटल में रहेंगे। इसके अलावा एसी गाड़ी से आपको बाली में घुमाने के साथ साइट सीन कराया जाएगा। ऑनबोर्ड मील में 1 डिनर शामिल है। वहीं मील प्लान में आपको 5 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 3 डिनर दिया जाएगा। इसके अलावा क्रूज में भी 1 डिनर शामिल है। बाली की वीजा फीस भी इस पैकेज में शामिल है। 70 साल तक के यात्रियों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड, एक आईआरसीटीसी का टूर मैनेजर और जीएसटी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

92,000 रुपए से शुरू है पैकेज की कीमत

अगर आप बाली के इस पैकेज को खुद के लिए बुक करना चाहते हैं तो आपको 99,000 रुपए देने होंगे। वहीं अगर कोई दो या तीन लोग इस पैकेज को शेयर कर बुक करते हैं, तब पैकेज की प्राइस 92,000 रुपए प्रति यात्री है। इसके अलावा बच्चों के लिए पैकेज की प्राइस 87,000 रुपए से 85,000 रुपए के बीच है। आप इस पैकेज को आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से बुक कर सकते हैं। इसके अलावा पैकेज को बुक करने का एक तरीका ऑफलाइन का भी है, जिसमें आपको आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article