यात्रा

दिल्ली से स्वर्ण मंदिर दर्शन का सुनहरा मौका, जानें IRCTC पैकेज की पूरी डिटेल

IRCTC Amritsar Rail Tour Package: ऐतिहासिक शहर अमृतसर को नजदीक से देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है। IRCTC ने अमृतसर के लिए खास रेल टूर पैकेज पेश किया है। जिसमें यात्रा, ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाएं शामिल होंगी। देखें डिटेल..

Image

IRCTC Golden Temple tour package

IRCTC Amritsar Rail Tour Package: अगर आप ऐसी यात्रा की तलाश में हैं, जहां आध्यात्मिक शांति, देशभक्ति का जोश और समृद्ध इतिहास को एक साथ महसूस किया जा सके, तो अमृतसर से बेहतर विकल्प कम ही देखने को मिलते हैं। अब आपके इस सफर को Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने और आसान बना दिया है। IRCTC ने अमृतसर के लिए एक खास रेल टूर पैकेज की घोषणा की है, जो यात्रियों को कम समय में यादगार अनुभव देने का वादा करता है। यह पैकेज दिल्ली से अमृतसर की यात्रा के लिए बनाया गया है। आइए जानते हैं इस पैकेज की डिटेल्स के बारे में...

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

यह अमृतसर रेल टूर पैकेज (Amritsar Rail Tour Package) स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के माध्यम से संचालित होगा। यात्रा के लिए चुनी गई ट्रेन है Swarna Shatabdi Express का नंबर (12029–12030) रहेगा। यह ट्रेन अपनी तेज रफ्तार और आरामदायक सफर के लिए जानी जाती है। यह ट्रेन नई दिल्ली से अमृतसर के बीच चलती है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक और शानदार यात्रा का अनुभव मिलता है।

इस टूर पैकेज का नाम NEW DELHI-AMRITSAR है जिसका कोड (NDR045) रखा गया है। यह टूर 1 रात और 2 दिन का होगा, जिसका आगामी सफर 13 मार्च को नई दिल्ली से शुरु होगा। यह ट्रेन दिल्ली से रवाना होकर यात्रियों को अमृतसर पहुंचाएगी, जहां अमृतसर शहर के मुख्य पर्यटन स्थलों को कवर किया जाएगा।

इन जगहों को देखने का मौका

पंजाब के प्रसिद्ध शहर अमृतसर का नाम आते ही सबसे पहले ध्यान विश्व प्रसिद्ध Golden Temple (स्वर्ण मंदिर) पर जाता है। यह सिख धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। यहां का शांत वातावरण और लंगर सेवा का अनोखा अनुभव हर यात्री के मन को छू जाता है।इसके अलावा इस पैकेज में अमृतसर के बाद वाघा बॉर्डर के गंतव्य को भी शामिल किया गया है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित वाघा बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी आपके अंदर देशभक्ति के जज्बे को नई ऊर्जा देती है। यहां का माहौल, जोश और तालियों की गूंज यात्रियों के लिए हमेशा के लिए याद रह जाता है।

कितना होगा खर्चा

इस पैकेज से अकेले सफर करने पर आपको 13,235 रुपए का किराया देना होगा। जबकि दो लोगों के साथ इस पैकेज से सफर करने पर आपको 8,625 रुपए प्रति का किराया देना होगा। इसके अलावा यदि आप तीन लोगों के ग्रुप में यात्रा करते हैं, तो आपको 8,160 रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे। वहीं यदि आप 5-11 साल के बच्चे के साथ सफर करते हैं,तो आपको इसके लिए 6,825 रुपए का टिकट लेना होगा। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article