यात्रा

एंटरटेनमेंट और लग्जरी का डबल धमाका, मुंबई से हांगकांग-मकाऊ की जादुई यात्रा

IRCTC: अगर आप विदेश ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो हांगकांग और मकाऊ की ये ट्रिप आपके लिए परफेक्ट है, जहां शॉपिंग, फूड, नाइटलाइफ और शानदार नजारे सब कुछ एक साथ मिलता है।

Image

एंटरटेनमेंट और लग्जरी का डबल धमाका (फोटो: AI)

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी मुंबई से शुरू होने वाले सबसे रोमांचक इंटरनेशनल टूर पैकेज की शुरुआत करने जा रहा है। इस टूर पैकेज का नाम- 'ENCHANTING HONG KONG AND MACAU EX MUMBAI' है जिसमें आपको हांगकांग-मकाऊ की जादुई यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 7 दिन की ये मजेदार ट्रिप रहने वाली है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए हॉन्गकॉन्ग के लिए निकलना होगा।

हॉन्गकॉन्ग पहुंचने के बाद टूर गाइड आपसे मिलेगा और होटल तक ले जाएगा। चेक-इन के बाद थोड़ा आराम कर सकते हैं। शाम को आप हॉन्गकॉन्ग का सिटी टूर करेंगे, जिसमें- स्टार फेरी राइड और एवेन्यू ऑफ स्टार्स शामिल हैं। यहां आप खूबसूरत सिंफनी ऑफ लाइट शो भी देखेंगे। रात का खाना भारतीय रेस्टोरेंट में मिलेगा।

डिज्नीलैंड ऑप्शन और ओशन पार्क विजिट

यात्रा के दौरान चाहें तो आप हॉन्गकॉन्ग डिज्नीलैंड सकते हैं, जो एक बहुत बड़ा और मशहूर थीम पार्क है। यहां कई अलग-अलग थीम वाली दुनिया हैं जैसे एडवेंचर, टॉय स्टोरी, फैंटेसी वगैरह। अगले दिन नाश्ते के बाद आप- ओशन पार्क जाएंगे। यह एक बड़ा थीम पार्क है जहां रोलर कोस्टर, शो और कई मजेदार एक्टिविटीज होती हैं। यह पार्क दो हिस्सों में बंटा है और दोनों को केबल कार और ट्रेन से जोड़ा गया है।

विक्टोरिया पीक + मकाऊ यात्रा

विक्टोरिया पीक की यात्रा जहां से पूरे हॉन्गकॉन्ग का शानदार नजारा दिखता है। इसके बाद आप मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम और स्काई टेरेस 428 भी जाएंगे। यहां कुछ समय शॉपिंग के लिए मिलेगा। इसके बाद फेरी से आप मकाऊ** जाएंगे और वहां मकाऊ टॉवर विजिट करेंगे।

मकाऊ सिटी टूर

मकाऊ का पूरा सिटी टूर होगा। इसके बाद पुरानी मार्केट में शॉपिंग का समय मिलेगा। फिर आपको- Cotai Strip ले जाया जाएगा, जहां आप कैसिनो एरिया और शहर का मॉडर्न हिस्सा देख सकते हैं। दिन 07- वापसी यात्रा होगी। नाश्ते के बाद आपको वापस हॉन्गकॉन्ग ले जाया जाएगा।

खर्चे और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी

इस पैकेज का कोड- WMO028 है जिसमें प्रति व्यक्ति किराया- 1,75,000 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 8287931886 पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article