यात्रा

भारतीय रेलवे की तरफ से बड़ी घोषणा, मुंबई और बिहार के रक्सौल के बीच चलेंगी 36 स्पेशल ट्रेन

Special Trains: यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार के रक्सौल तक 36 स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू की जा रही हैं जिससे हो ना हो यात्रियों को राहत मिलेगी। निर्धारित स्टॉप में कल्याण, नासिक और जबलपुर जैसे प्रमुख स्टेशन को शामिल किया गया है।

Image

Indian Railways

Special Trains Between Mumbai To Bihar: 36 स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू: भारतीय रेलवे ने मुंबई और बिहार के रक्सौल के बीच यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 36 स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। ये ट्रेनें मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनससे रवाना होंगी। इसक परियोजना के माध्यम से भारतीय रेलवे का लक्ष्य दोनों क्षेत्रों के बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या को समायोजित करना है।

आराम करने और प्लानिंग का मिलेगा समय: आउटबाउंड सेवा जिसे 05586 स्पेशल के रूप में नामित किया गया है हर रविवार को शाम 4 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी। 2 जनवरी 2025 तक इस सेवा की शुरुआत होगी जिसमें कुल 18 यात्राएं शामिल हैं। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्री अपनी यात्रा के तीसरे दिन सुबह 7:45 बजे रक्सौल पहुंच जाएंगे।

इन स्टेशन पर रुकेंगी ट्रेन: वापसी यात्रा के लिए ट्रेन नंबर 05585 प्रत्येक शुक्रवार को शाम 4:55 बजे रक्सौल से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन के यात्री तीसरे दिन सुबह 7:25 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेंगे। ट्रेनें कल्याण, नासिक, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज चेओकी, दीन दयाल उपाध्याय, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढी और बैरगनिया जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेंगी।

यात्रियों के लिए बन सकते हैं पसंदीदा विकल्प: मौजूदा सेवाओं पर दबाव कम करने और यात्रियों को उनकी यात्रा की योजना बनाने में अधिक लचीलापन प्रदान करने के लिए ये सेवाएं महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। कई राज्यों को जोड़ने वाली इन ट्रेनों के साथ यात्रियों के लिए इनके पसंदीदा विकल्प बनने की पूरी उम्मीद है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article