यात्रा

Himachal Tourism: सिर्फ 500 रुपए होंगे खर्च, बेहद आसानी से पर्यटक पहुंच जाएंगे रोहतांग दर्रा

Himachal Tourism: भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित बर्फ से ढका दर्रा रोहतांग पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है। अगर आप रोहतांग दर्रा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। रोहतांग दर्रा जिसे अंग्रेजी में रोहतांग पास कहते हैं अब आप मनाली से बिना किसी झंझट के पहुंच जाएंगे।

Image

Himachal Tourism

Himachal Tourism: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित रोहतांग दर्रा अब आप मनाली से आसानी से कम पैसों में जा सकेंगे। दरअसल, रोहतांग दर्रा घूमने के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत HRTC ने कर दी है। मनाली से रोहतांग अब आप डायरेक्ट बिना किसी झंझट के इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से पहुंच जाएंगे। मनाली से रोहतांग दर्रे की ड्राइव बेहद सुंदर और घुमावदार होती है जहां ज्यादातर पर्यटक जीप, बाइक या टैक्सी के जरिए जाते हैं।

मनाली से रोहतांग के लिए एक बस सुबह 9 बजे तो दूसरी 9:30 बजे चलेगी। बस का किराया भी काफी कम रखा गया है। सैलानी मात्र 500 रुपये खर्च करके यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। सवारियों की डिमांड अधिक होने पर बसों का संचालन सुबह 5 से 6 बजे के बीच भी होगा।

टैक्सी का किराया काफी ज्यादा हुआ करता था ऐसे में स्नो प्वाइंट का दीदार करना पर्यटकों को काफी महंगा पड़ता था। बता दें कि मनाली से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर रोहतांग दर्रा स्थित है। बर्फबारी, एडवेंचर स्पोर्ट्स और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए ये जगह पर्यटकों को खासा पसंद आती है।

रोहतांग दर्रे की खास बातें ये हैं कि यहां गर्मियों में भी बर्फ देखने को मिल जाती है। इसके अलावा पर्यटक स्कीइंग, स्नो स्कूटर राइड, ट्यूब स्लाइडिंग जैसे रोमांचक खेलों का लुत्फ यहां उठा सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article