यात्रा

Guwahati Tourism: गुवाहाटी जाने का प्लान? जानें बेस्ट टाइम, मौसम और जरूरी ट्रैवल टिप्स

Guwahati Tourism: गुवाहाटी की यात्रा का सही समय और तैयारी आपके अनुभव को और भी सुखद बना सकता है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य तो कमाल का है ही साथ ही सांस्कृतिक धरोहर और लोकल फूड आपको एक अद्भुत अनुभव देंगे।

Image

गुवाहाटी जाने का प्लान

Guwahati Tourism: गुवाहाटी, असम की एक सुंदर नदी किनारे बसा खूबसूरत शहर है, जो साल भर यात्रा के लिए परफेक्ट है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर अगर आप यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो गुवाहाटी (Guwahati tourism) आपके लिए परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। हालांकि, अक्टूबर से मार्च के बीच का समय यहां का पीक सीजन होता है, जिसमें तापमान 15°C से 30°C के बीच रहता है। गर्मियों में (मई से जून) तापमान 35°C तक पहुंच सकता है, जिसमें आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

सबसे अच्छा समय

गुवाहाटी की यात्रा के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस वक्त तापमान सामान्य और सुखद रहता है, जिससे दर्शनीय स्थलों की यात्रा करना आसान होता है। इस समय, ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर भी सामान्य रहता है, जो सूर्यास्त क्रूज के लिए आदर्श है। हालांकि, इस दौरान भीड़भाड़ और होटल की कीमत ज्यादा हो सकती है।

गर्मी का मौसम (मई से जून) यहां यात्रा करने के लिए थोड़ा गर्म माहौल रहता है। इस समय तापमान 35°C तक पहुंच जाता है, जिससे बाहर ज्यादा घूमने में कठिनाई होती है। हालांकि, यदि आप कम समय के लिए गुवाहाटी में रहकर कुछ स्थलों की यात्रा करने का विचार कर रहे हैं तो फिर घूमने जाया जा सकता है। इस समय आपको सस्ते में स्टे ऑपशन मिल जाएंगे।

मानसून का मौसम

गुवाहाटी का मानसून (जून से सितंबर) बारिश के लिए जाना जाता है। इस दौरान भारी वर्षा और जलभराव की समस्या होती है, जिससे बाहरी गतिविधियां सीमित हो जाती हैं। यदि आप इस समय यात्रा करने का निर्णय लेते हैं, तो आप ताजा मौसम अपडेट जानकर ही ट्रैवल प्लान बनाएं।

ट्रैवल टिप्स

पहले से करें बुकिंग: पीक सीजन के दौरान होटल की बुकिंग पहले से करना बेहतर होता है।

कपड़े: गर्मियों में हल्के और सांस लेने योग्य कपड़े पहनें, और सर्दियों में एक हल्की जैकेट ले जाना फायदेमंद होता है।

मौसम अपडेट: मानसून में यात्रा करते समय, मौसम की स्थिति की दैनिक जानकारी लेना ना भूलें।

सुरक्षा: बारिश के समय, जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और सतर्क रहें।

गुवाहाटी के मौसम की स्थिति

अक्टूबर और नवंबर में यहां मौसम विशेष रूप से सुहावना होता है। इस समय, सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस होती है। दिसंबर से फरवरी के बीच, सुबह और शाम के समय तापमान गिर जाता है, जिससे बाहर घूमने का अनुभव और भी आनंददायक हो जाता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article