यात्रा

रोडट्रिप का बना रहे हैं प्लान? गुड़गांव के बेहद पास हैं ये 3 जगहें, मंजिल के साथ लें सफर का मजा

Gurugram Road Trips: सुहावने मौसम और जीवंत परिदृश्य के साथ अगर आप गुड़गांव से रोडट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए मार्च का महीना सबसे बेस्ट है। हम जिन जगहों के बारे में आपको डिटेल में बताने जा रहे हैं गुड़गांव से वहां आप बेहद कम टाइम में पहुंचकर जमकर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Image

Road Trips From Gurugram

Road Trips From Gurugram: मार्च का महीना गुड़गांव से रोडट्रिप करने के लिए बेस्ट है। मार्च के महीने में मौसम सुहाना होता है और प्रकृति पूरी तरह से खिली होती है। ऐसे में शहर की भागम-भाग से दूर खुली सड़क पर गुड़गांव से यात्रा करने के लिए कुछ शानदार डेस्टिनेशन हैं जहां घुमावदार पहाड़ी रास्तों से लेकर हरे-भरे जंगल तक आपको सबकुछ देखने को मिल जाएगा। ये रोडट्रिप आपके लिए पूरी तरह से एडवेंचर से भरी हुई रहने वाली है। इन जगहों के बारे में जानकर आप फटाफट से बैग पैक कर लें।

आगरा: अगर आप ऐतिहासिक जगहों पर जाने के शौकीन हैं तो फिर आगरा की ट्रिप आपके लिए शानदार हो सकती है। गुड़गांव से आगरा पहुंचने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है। आगरा जाकर आप ताज महल, आगरा किला, और फतेहपुर सिकरी के दीदार कर सकते हैं। आगरा में ढेर सारे कैफे और मंदिर भी हैं।

ऋषिकेश: गुड़गांव से ऋषिकेश की रोडट्रिप आपके लिए बेहद शानदार रहने वाली है। लगभग 5-6 घंटे की ड्राइव करके आप गुड़गांव से ऋषिकेश पहुंच सकते हैं। योग, एडवेंचर स्पोर्ट्स और रिवर राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश फेमस है। घुमावदार पहाड़ी रास्तों से लेकर हरे-भरे जंगल रास्ते में आपको सबकुछ देखने को मिल जाएगा।

जयपुर: रोडट्रिप के जरिए गुड़गांव से जयपुर पहुंचने में आपको लगभग 5 घंटे का समय लग सकता है। राजस्थानी महलों और किलों का दौरा करने के लिए आपको यहां जरूर जाना चाहिए। आमेर किला, हवा महल, जंतर मंतर जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article