टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा इन दिनों शेर-ए पंजाब टी20 लीग खेल रहे हैं। अभिषेक अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले आगामी टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं, लेकिन क्या अभिषेक को टेस्ट क्रिकेट में भी अपना भाग्य आजमाना चाहिए, इसको लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने सुझाव दिया है। रैना ने यह सुझाव आकाश चोपड़ा से बातचीत करते हुए दिया है। रैना की मानें तो अभिषेक को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए।
अभिषेक के टेस्ट क्रिकेट पर रैना की राय
रैना ने कहा 'मुझे लगता है कि अभिषेक शर्मा को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए। वैभव बहुत युवा हैं। क्या वह खेलना चाहते हैं? उनके कोच क्या सोचते हैं? ये कुछ सवाल हैं। मुझे लगता है कि उन्हें खेलना चाहिए। क्या आईपीएल के मालिक और एसोसिएशन भी इस बारे में सोच रहे हैं और खिलाड़ियों के मन में टेस्ट क्रिकेट की बात डाल रहे हैं? कोचों की इसमें अहम भूमिका है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी के बाद टी20 फॉर्मेट में खुद को कैसे ढालेंगे खिलाड़ी, ईशान किशन और तिलक ने दिया जवाब
रेड बॉल क्रिकेट में अभिषेक का रिकॉर्ड सराहनीय
सुरेन रैना ने अभिषेक को लेकर ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि रेड बॉल क्रिकेट में अभिषेक का रिकॉर्ड काफी कुछ बयां करता है। 24 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 30.60 की औसत और 70.46 की स्ट्राइक रेट से 1,071 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं। इतना ही नहीं गेंदबाजी में भी अभिषेक खासे सफल रहे हैं। 24 मैच में उनके नाम 20 विकेट हैं। दूसरी तरफ वैभव ने हालिया दलीप ट्रॉफी मैच में दिखाया है कि वह इस फॉर्मेट में खुद को ढालने का माद्दा रखते हैं। वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। दूसरी पारी में उन्होंने जिस तरह कंपोजर दिखाया था वह उनके स्वभाव के एकदम विपरित था।
अंडर-19 क्रिकेट की बात करें तो इस फॉर्मेट में वैभव थोड़े संघर्ष करते हुए दिखे हैं। उन्होंने छह टेस्ट मैचों में 10 पारियों में 33.10 की औसत और 136 की स्ट्राइक रेट से 331 रन बनाए हैं, जिनमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।
