एजुकेशन

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, गड़बड़ी रोकने के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति, पूरी परीक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

महाराष्ट्र सरकार ने भर्ती परीक्षा प्रणाली को ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित, विश्वसनीय और उम्मीदवार-केंद्रित बनाने के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति सिर्फ परीक्षा के पेपर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा करेगी।

Image

Maharashtra government forms high level committee to curb irregularities in recruitment exams

सरकारी भर्ती परीक्षाओं को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भर्ती परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में होने वाली गड़बड़ियों और नकल जैसी समस्याओं को कम करना है, ताकि उम्मीदवारों को एक भरोसेमंद और निष्पक्ष व्यवस्था मिल सके। समिति यह देखेगी कि 'प्रश्नपत्र कैसे तैयार होते हैं, उनकी गोपनीयता कैसे बनाए रखी जाए, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और व्यवस्था कैसी हो, तकनीक का इस्तेमाल कैसे बढ़ाया जाए और नकल और अनुचित साधनों पर कैसे प्रभावी रोक लगाई जाए'। इसके अलावा उम्मीदवारों की शिकायतों का निवारण और परीक्षा के दौरान उनके पूरे अनुभव को भी समीक्षा में शामिल किया गया है।

यही नहीं, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, वहां की व्यवस्थाओं और उम्मीदवारों को मिलने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा की जाएगी। सरकार का मकसद साफ है - भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और अनुचित साधनों पर रोक लगाकर उम्मीदवारों को एक भरोसेमंद और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था देना।

उम्मीदवारों की शिकायतों और अनुभव पर भी ध्यान

नई व्यवस्था में उम्मीदवारों की परेशानियों को भी अहमियत दी गई है। समिति यह देखेगी कि परीक्षा से जुड़ी शिकायतों का समाधान किस तरह जल्दी और प्रभावी तरीके से किया जा सकता है।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से लेकर परीक्षा पूरी होने तक किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसकी भी समीक्षा की जाएगी। यानी समिति का फोकस सिर्फ परीक्षा आयोजित कराने पर नहीं, बल्कि उम्मीदवार के पूरे अनुभव को बेहतर बनाने पर रहेगा।

सरकार की कोशिश है कि भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और अन्य अनुचित तरीकों पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही उम्मीदवारों का परीक्षा व्यवस्था पर भरोसा बढ़े और उन्हें निष्पक्ष तरीके से अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिले।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article