यात्रा

मस्ती और एडवेंचर साथ-साथ, एशिया का सुपरहिट ट्रैवल पैकेज, 11 दिन की होगी ट्रिप

IRCTC Tour Package: बैंकॉक-पटाया से मलेशिया और सिंगापुर तक यादगार सफर करने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी ठहरने से लेकर खाने तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी बुकिंग कर सकते हैं। परिवार के साथ भी आप यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

Image

एशिया का सुपरहिट ट्रैवल पैकेज

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने बेस्ट ऑफ एशिया- थ्री इन वन नाम से बेहद ही आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बैंकॉक और पटाया के अलावा मलेशिया और सिंगापुर घूमने का मौका मिल रहा है। 11 दिन और 10 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। गौर करने वाली बात ये है कि एडवेंचर से लेकर मस्ती तक सबकुछ आपको एक पैकेज में बेहद ही कम कीमत में मिलने वाला है।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। 9 फरवरी 2026 को इंदौर हवाई अड्डे से फ्लाइट 6E378 से हैदराबाद होते हुए बैंकॉक के लिए प्रस्थान करना होगा। बैंकॉक हवाई अड्डे पर लगभग 16:10 बजे आगमन होगा। आगमन के बाद हवाई अड्डे पर स्थानीय प्रतिनिधि से मिलना है और पटाया के लिए प्रस्थान करना होगा।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 1,93,500 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 1,59,500 वहीं 2 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 1,44,800 रुपए तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WBO010C है। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931725, 8287931726, 9321901861, 9321901862 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article